home page

सिरसा के डिंग मंडी में सजेगा बाबा श्याम का दरबार, प्रसिद्ध भजन गायक करेंगे गुणगान

 | 
news

mahendra india news, new delhi
 श्री खाटू श्याम मंदिर, डिंग मंडी सिरसा की ओर से मंदिर के चौथे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 4 दिसंबर 2026, शुक्रवार को भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर बाबा श्याम की भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। मंदिर आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में भजन संध्या सायं 5:15 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करेंगे।

भजन संध्या में विमल शर्मा, बबलू म्यूजिकल ग्रुप सिरसा, कृष्णा अभिनंदन (DELHI), श्रृंगार सैनी तथा राहुल सैनी (SIRSA) सहित अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजनों के माध्यम से श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होंगे। इसके पश्चात शाम 6:15 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक महोत्सव में सपरिवार पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है। आयोजकों ने बताया कि स्थापना दिवस के इस पावन अवसर को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। पूरे आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।