भाई दूज पर्व आज, जानिए भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

दीपावली पर्व के बाद अब भाई दूज पर्व की तैयारियां की जा रही है। भाई दूज पर्व का इंतजार खत्म हो गया है। भाई और बहन के प्रेम व स्नेह का प्रतीक भाई दूज आज रविवार को यानि 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। द्वितीया तिथि की शुरुआत शनिवार रात 8 बजकर 22 मिनट पर हो रही है, जबकि रविवार की रात 11 बजकर 6 मिनट पर द्वितीया तिथि खत्म होगा।
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया है कि मान्यता है कि भाई दूज के दिन यमुना ने अपने भाई यम को अतिथि सत्कार के साथ भोजन कराया था। तब यमराज ने यह वरदान दिया था कि इस दिन यमुना में स्नान करके यम का जो पूजन करेगा, उसे मृत्यु के बाद यमलोक जाना नहीं पड़ेगा।
भैया दूज पर्व हर वर्ष कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। इससे भाइयों की लंबी उम्र होती है। भाई-बहन दोनों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीत है।
पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया 2 नवंबर को रात्रि 8:22 बजे से आरंभ हो रही है। मान्यता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यम का अतिथि सत्कार के साथ भोजन कराया था। तब यमराज ने यह वरदान दिया था कि इस दिन यमुना में स्नान करके यम का जो पूजन करेगा, उसे मृत्यु के बाद यमलोक जाना नहीं पड़ेगा। यमुना को सूर्य की पुत्री माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन यमुना में स्नान करना, यमुना और यमराज की पूजा करने का विशेष महत्व है।