home page

चाणक्य नीति: इन व्यक्तियों को कभी न बताएं अपने रुपये और घर के राज, बर्बाद कर देंगे जीवन

 | 
Chanakya Niti: Never reveal the secrets of your finances and home to these people; they will ruin your life

mahendra india news, new delhi

आचार्य चाणक्य नीति के बारे में सभ्भी जानते हैं। उनके द्वारा कही गई बातों का अनुशरण करके हम आगे बढ़ सकते हैं। आज चाणक्य द्वारा कहीं गई बातों के बारें में आपको बता रहे हैं। जो आपकी पूरी जिंदगी काम आएगी। 

बता दें कि चाणक्य की बातें आज भी हमारे बहुत काम आती हैं. उन्होंने अपनी नीतियों में बताया है कि अगर इंसान के जीवन में शांति से रहना है और नुकसान से बचना है, तो उसे अपनी कुछ बातें हमेशा छिपाकर रखें, 

उनके द्वारा बताया गया कि खास तौर पर अपनी कमाई, बैंक बैलेंस और घर की दिक्कतों का ढिंढोरा कभी सबके सामने नहीं पीटना चाहिए, समाज में कई तरह के लोग होते हैं, जो आपकी मजबूरी या आपकी अच्छी कमाई का पता चलते ही आपका गलत फायदा उठाने की कोशिश में रहते हैं

इन लोगों से बनाएं दूरी
चाणक्य नीति के अनुसार हमारे आसपास कई ऐसे लोग होते हैं जो मुंह पर तो बहुत मीठे बनते हैं, लेकिन मन ही मन हमारी तरक्की से चिढ़ते हैं. चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों को कभी मत बताइए कि आप कितना कमा रहे हैं या आपको कहां से फायदा हो रहा है.

जैसे ही इन लोगों को आपकी अच्छी कमाई का पता चलेगा, ये आपके काम में अड़ंगा डालने की कोशिश करेंगे. इसलिए ऐसे लोगों के सामने अपनी जेब का हाल कभी न खोलें


इनके सामने न रखें अपने राज
नीति के अनुसार किसी नासमझ या बेवकूफ इंसान को अपने घर की बातें या परेशानियां बताना खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है. ऐसे लोगों में पेट में बात पचाने की समझ नहीं होती. 

WhatsApp Group Join Now

आप तो भरोसे में आकर उन्हें अपनी दुख-तकलीफ बता देंगे, लेकिन वे हंसी-मजाक में या किसी तीसरे के सामने आपकी पोल खोल देंगे। इससे समाज में आपकी ही फजीहत होगी और लोग आपका मजाक उड़ाएंगे। 

स्वार्थी मित्रों से रहें सतर्क
जो लोग सिर्फ अपने काम के वक्त आपको याद करते हैं, वे कभी आपके सच्चे शुभचिंतक नहीं हो सकते. चाणक्य नीति कहती है कि ऐसे स्वार्थी मित्रों को कभी अपनी कमजोरी या आर्थिक तंगी के बारे में न बताएं.

ये लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठाकर अपना उल्लू सीधा करेंगे और जैसे ही आप पर वाकई कोई मुसीबत आएगी, सबसे पहले आपका हाथ छोडक़र निकल लेंगे


आलोचकों से बचें
चाणक्य नीति के अनुसार कुछ लोगों का काम ही होता है दूसरों में कमियां निकालना और पीठ पीछे बुराई करना. अगर ऐसे लोगों को आपकी किसी परेशानी या असफलता का पता चल गया, तो वे आपकी मदद करने के बजाय उसका ढिंढोरा पीटेंगे

वे चार लोगों के सामने आपकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताएंगे जिससे आपको मानसिक तनाव होगा. इसलिए अपनी निजी बातें ऐसे लोगों से हमेशा दूर ही रखनी चाहिए.

ये आपके लिए फायदेमंद?
चाणक्य नीति हमें बताती है कि अपने दिल के सारे राज हर किसी के सामने नहीं खोलने चाहिए. जब आप अपनी कमाई और अपनी कमजोरियों को छुपाकर रखते हैं, तो आप बहुत सी फालतू की परेशानियों से बच जाते हैं.

 इंसान को हमेशा देखकर और समझकर ही अपनी बात शेयर करनी चाहिए. अपनी बातें गुप्त रखना ही सबसे बड़ी समझदारी है और यही आपको सुरक्षित रखती है

नोट: ये जानकारियां आचार्य चाणक्य की नीतियों, पौराणिक मान्यताओं और सामान्य जिंदगी अनुभवों पर आधारित हैं, इनका उद्देश्य व्यावहारिक जीवन के प्रति जागरूक करना है. किसी भी व्यक्ति या परिस्थिति विशेष पर इन नीतियों को लागू करने से पहले अपनी समझ और स्व-विवेक का प्रयोग अवश्य करें। धन्यवाद