home page

आनन्द सरोवर SIRSA में 3 डी इमरसिव अनुभव के लिए उमड़ा जन सैलाब, SIRSA शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों सहित सैकड़ों लोग हुए शामिल

 | 
Crowds flocked to Anand Sarovar, Sirsa for the 3D immersive experience; hundreds of people, including prominent personalities from the city of Sirsa, attended

Mahendra india news, new delhi

ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय सेवा केन्द्र और मुख्यालय माउंट आबू में हर वर्ग के लिए होने वाले उतकृष्ट और मूल्यनिष्ठ आयोजन समाज के लिए बहुमूल्य उपहार है क्योंकि यह आयोजन व्यक्ति के पारिवारिक, व्यवसायिक और सामाजिक जीवन के हर पहलू को सकारात्मक दिशा देकर दिनचर्या को सहज और प्रभावशाली बना रहे हैं। यह उदगार ब्रह्माकुमारीज़ आनन्द सरोवर में आयोजित हुए --हीलिंग मेडिटेशन फॉर पीसफुल लाइफ विषय पर 3डी इमरसिव एक्पीरिएंस-- कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए चौ.देवी लाल विश्व विद्यालय के कुलगुरू डा. विजय कुमार जी ने व्यक्त किए। कार्यक्रम मे कुलगुरू सपरिवार उपस्थित हुए और मंच से प्रस्तुत हो रहे संगीतमय और उत्साहमय आयोजन का आनन्द लिया।   इसके अलावा जिला कारागार के एस. पी. श्री जसवन्त सिंह जी ने भी इस मौके सपरिवपर बतौर विशेष अतिथि शिरकत की और अपनी शुभ भावनाएं प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को दिव्य उर्जा और आनन्द का स्त्रोत बताया और संस्थान का आभार प्रकट किया।

Crowds flocked to Anand Sarovar, Sirsa for the 3D immersive experience; hundreds of people, including prominent personalities from the city of Sirsa, attended

कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से पधारे बी के डा. शक्तिराज और मुम्बई से पंहुचे इंडियन आयडल सीसन वन के टॉप फाइनलिस्ट, भारतीय संगीत इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध गायक बी के हरीश मोयल ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बी के हरीश ने अपने आध्यात्मिक अनुभवों को संगीत के माध्यम से बताते हुए परमशक्ति की महसूसता कराई और ओम के उच्चारण के साथ शांतमय जीवन का आनन्द लेने के लिए नियमित आत्म अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

Crowds flocked to Anand Sarovar, Sirsa for the 3D immersive experience; hundreds of people, including prominent personalities from the city of Sirsa, attendedबी के डा. शक्तिराज ने 3डी के माध्यम से सभा को अलौकिक दिव्य शक्तियों को धारण करने का अभ्यास कराया और जीवन को सदा हल्का, तनावमुक्त और ईश्वरीय उर्जा से सम्पन्न रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई प्रकार की एक्टिविटी कराते हुए उन्होंने कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण जीवन का सुख लेने के लिए अपनी  शारीरिक पहचान अर्थात व्यवसायिक उपलब्धियां तथा पद-पोज़ीशन का अभिमान, रिश्तों में मान-सम्मान की इच्छा तथा सभी प्रकार की अपेक्षाओं को न्यूनतम करके अपनी वास्तविक पहचान के साथ आत्मिक शक्तियों को अनुभव में लाना होगा और अपनी मानसिकता में निर्दोष भावनाओं की जागृति करके स्व विश£ेषण के साथ जीवन में आगे बढऩा होगा। 

WhatsApp Group Join Now

Crowds flocked to Anand Sarovar, Sirsa for the 3D immersive experience; hundreds of people, including prominent personalities from the city of Sirsa, attended


आनन्द सरोवर सर्कल की निदेशिका राजयोगिनी बिन्दू दीदी ने उपस्थित विशिष्ट मेहमानों एवं सभा का आभार प्रकट करते हुए  कहा कि  इन कार्यक्रमों का लक्ष्य जन मानस को नशा, अवसाद, निराशा जैसी मानसिक समस्याओं से मुक्त कर श्रेष्ठ वृत्तियों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देना है। उन्होंने बताया कि संस्था में आने वाले नियमित बी के भाई बहनों ने भी 30 मई को पूरा दिन गहन साधना का अभ्यास किया ताकि समाज में फैल रही अनिश्चितता और भय की उर्जा को कम किया जा सके । बहन जी ने 31 मई तम्बाकू डे पर भी अपना संदेश दिया और कहा कि जीवन की हर समस्या का हल आध्यात्मिक शक्ति ही है उसे संगीत या मोटिवेशनल क्रियाकलाप, किसी भी विधि से इसको जीवन का अभिन्न अंग बनाना ही होगा।