डेरा सच्चा सौदा: 23 सितंबर को संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां को मिली थी गुरु गद्दी

mahendra india news, new delhi
हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा में देश से ही नहीं विदेश से भी साध संगत आती है। डेरा सच्चा सौदा में भक्तों की भीड़ का तांता लगा रहता है। इसी 23 सितंबर को डेरा का गद्दी दिवस है। आपको बता दें कि 23 सितंबर 1990 को डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह महाराज ने संत गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। डेरा सच्चा में 23 सितंबर को कार्यक्रम को लेकर डेराप्रेमियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में डेरा में जगह जगह होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। वहीं डेरा को लडिय़ों से पूरी तरह सजाया जाएगा।
आपको बता दें कि गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। संत गुरमीत सिंह का 15 अगस्त 1967 को पूजनीय नंबरदार सरदार मगघर सिंह के घर जन्म हुआ। इसे बाद वह केवल 23 वर्ष तक ही परिवार के साथ रहे। 23 सितंबर का वो शुभ दिन जब शाह सतनाम जी महाराज ने उन्हें गुरु गद्दी सौंपकर अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।
संत गुरमीत सिंह ने समाज व मानवता भलाई के तरफ बेमिसाल कदम उठाते हुए मानवता भलाई के कार्य चलाए हुए हैं। उन्होंने सतनाम सिंह जी महाराज के एक एक वचनों को पूरा किया और संपूर्ण विश्व में राम नाम का डंका बजाया है।