home page

कुम्हारिया सती दादी मंदिर के वार्षिक मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु, भजन-कीर्तन और भंडारा आयोजित

 | 
news

mahendra india news. new delhi
गांव कुम्हारिया के सती दादी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में बुधवार वार को आसोज शुदी चतुर्थी को हजारों श्रद्धालुओं ने सती दादी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर प्रसाद चढाया व मन्नत मांगी। मन्दिर परिसर में विशाल मेला लगा व सती दादी सेवा समिति कुम्हारिया के तत्वावधान में भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

news

इसमे  गायकों विक्रम ग्रोवर, रितु राठौड़ ने भजनों द्वारा सतीदादी की महिमा का गुणगान किया। व सुन्दर झांकी निकाल कर हजारों की संख्या में आए भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मन्दिर में हवन-यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया।  हरियाणा-राजस्थान सीमा स्थित गांव कुम्हारिया में सती दादी मंदिर में बुधवार को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मेला लगा। सती दादी की प्रतिमा के सामने धोक लगााने के लिए दूर-दूर से बङी संख्या मे श्रद्धालु आते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। मन्नत  पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद चढाया जाता है।

Devotees from Haryana and Rajasthan paid obeisance and sought blessings at the annual fair held at the Sati Dadi Temple in Kumharia; the event also featured *bhajan-kirtan* (devotional singing) and a *bhandara* (community feast

बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लग गई थी, उँट गाङियों, ट्रैक्टरों, जीपों व अन्य वाहनों में सवार होकर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इसमें महिलाओं और बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। मन्दिर परिसर में लगी स्टालों पर महिलाओं ने मनिहारी का सामान व बर्तनों कि खरीददारी की तथा बच्चों ने खिलौने खरीदे।  मन्दिर में  हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भंडारा लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। मंदिर में प्रसाद के रूप में दूध, घी, पतासे, नमक, झाङू, चुनरी व चूङियाँ आदि चढाए। सतीदादी मन्दिर में आयोजित वार्षिक जागरण में सबसे पहले सतीदादी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया गया। भजन गायकों ने गणेश वन्दना व सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

WhatsApp Group Join Now

इनके  द्वारा गाए भजन भजन दादी सती आ ज्या म्हानै दर्श दिखा ज्या ..पर श्रोता झूम उठे। इसके अलावा रितु राठौड़ ओर विक्रम ग्रोवर ने  ओ मैया तेरी महिमा अपरम्पार.... व आ जा मां शेरावाली...भजन सुनाया।  इसी बीच भगवान शिव पार्वती, राधा कृष्ण, हनुमानजी पर झांकी निकाली गई। सुन्दर झांकी ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर  पुजारी रघुवीर  शर्मा, सतीदादी सेवा समिति के सदस्य राजकुमार सिहाग,, साहब राम न्यौल, पृथ्वी सिंह, महेन्द्र सिंह  सहित हजारों सती दादी के भक्त उपस्थित थे। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। मेले में व्यवस्था ग्रामीणों व श्री महारानी सती दादी सेवा समिति कुम्हारिया  द्वारा कि गई