धनतेरस आज, धनतेरस पर यमराज को प्रसन्न करने के लिए घर की इस दिशा में जलाएं यम का दीपक

mahendra india news, new delhi
आज यानि शुक्रवार को धनतेरस है, यह दिन अपने आप में काफी महत्व रखता है। इस दिन जहां वाहन, बर्तन, सोना चंादी व अन्य वस्तु खरीदना काफी शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का बहुत विशेष महत्व है। जिसे भगवान श्री राम के वनवास से लौटने की खुशी में मनाया जाता है। दीपावली की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है।
आपको बता दें कि इस दिन नई वस्तुओं को घर में शुभ मुहूर्त में लाना शुभ माना जाता है, इसी दिन कुबेर देवता की पूजा करने के अलावा शुभ मुहूर्त पर यम का दिया निकालने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है।
धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता की भी पूजा की होती है, इस दौरान शाम के समय में एक सही दिशा में यम का दीपक निकाला जाता है, यम का दिया निकालने के पौराणिक मान्यता और उसे निकालने के शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से जानिए।
यम का दीपक निकालने के पीछे की वजह
बता दें कि धनतेरस के दिन कुबेर देवता के अलावा यमराज की भी पूजा की होती है, दरअसल इस दिन यमराज को खुश करने के लिए एक शुभ मुहूर्त पर घर के पीछे चौमुखी दिया को उसकी सही दिशा में रखा जाता है।
किस दिशा में रखें यम का दिया
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि यम के दिये को घर के दक्षिण दिशा में रखना शुभ मानते हैं, दरअसल दक्षिण दिशा के स्वामी यमराज को माना जाता है। इसलिए दक्षिण दिशा में दिया जलाने से यमराज प्रसन्न रहते हैं. जिससे कि घर में सुख और शांति बनी रहती है।
यम दिया निकालने का शुभ मुहूर्त
आपको बता दें कि धनतेरस के दिन 1 घंटे 56 मिनट के लिए शुभ मुहूर्त है, जिसमें लोग नई चीजों की खरीदारी कर सकता है। यह शाम के समय में 5 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. इस दिन प्रदोष काल सुबह 5 बजकर 29 मिनट से 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल 5 बजकर 46 से 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, इस दौरान व्यक्ति यम का दिया निकाल सकता है। आटे का चौमुखी दिया बनाकर उसमें बत्ती लगाकर सरसों तेल डाल दें, अब इसे जलाकर घर के दक्षिण दिशा की ओर मुख कर के रख दें। दीपकरखने के बाद इसे पलट कर ना देखें और सीधे घर में चले जाए।