home page

दूर होंगे दुख और धन संकट, शुक्रवार को पूजा के समय करें राशि अनुसार इन शक्तिशाली मंत्रों का जाप

 | 
news

mahendra india news, new delhi
2 अक्टूबर को आज शुक्रवार का दिन हैं। शुक्रवार का दिन मां संतोषी को समर्पित रहता है। इसी के साथ सनातन धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने के लिए शुक्रवार का दिन समर्पित है। इस दिन भक्त मां काली की भी पूजा अर्चना करने से दुखों को दूर करती हैं और मां लक्ष्मी धन की दिक्कतों को दूर करती हैं। 

इसी के साथ ही आर्थिक संकटों से भक्तों को मुक्ति दिलाती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी, मां सतोषी या मां काली की उपासना करते हुए अगर अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें तो दुख, धन संकट, काल, क्लेश आदि दूर हो सकते हैंख्, ऐसे में राशि अनुसार मां काली के किन मंत्रों का जाप करें। 

मेष राशि के लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और 'ॐ कान्तायै नमः' मंत्र का जाप करें.
वृषभ राशि के लोग दुख और संकट से निजात पाने के लिए पूजा करते हुए 'ॐ कालरात्र्यै नमः' मंत्र का जाप करें.

 

मिथुन राशि के लोग पूजा के समय मातारानी के 'ॐ कामिन्यै नमः' मंत्र का जाप करें.
 कर्क राशि के लोग मां काली की पूजा कर 'ॐ कुलीनायै नमः' मंत्र का जाप करें.
 सिंह राशि के लोग मां लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा करें और 'ॐ कामधेन्वै नमः' मंत्र का जाप करें.
कन्या राशि के लोग स्नान-ध्यान करें और मां काली की पूजा कर'ॐ कामाख्यायै नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
 तुला राशि के लोग स्नान-ध्यान कर मां लक्ष्मी की पूजा करें और 'ॐ कलहायै नमः' मंत्र का एक माला जाप करें.

WhatsApp Group Join Now

वृश्चिक राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करें और 'ॐ कामेश्वर्यै नमः' मंत्र का जाप करें.
 धनु राशि के लोग मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करें और 'ॐ कामकान्तायै नमः' मंत्र का जाप करें.
 मकर राशि के लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 'ॐ कामदात्र्यै नमः' मंत्र का जाप करें.
 कुंभ राशि के लोग श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी की पूजा कर 'ॐ कुमुदायै नमः' मंत्र का जाप करें.
 मीन राशि के लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा में कमल का फूल चढ़ाएं और 'ॐ कुलपूजितायै नमः'मंत्र जपें.