home page

इन राशि वालों के लिए बहुत शुभ है दिपावली, शनि देंगे नई जॉब, धन दौलत की होगी बरसात

इस बार दीपावली इन राशि वालों के लिए होगी खास 
 | 
https://mahendraindianews.com/religion/agroha-dham-contains-the-history-of-mahabharata-period-agro/cid12408707.htm

mahendra india news, new delhi
हर साल दिपावली पर्व का लोगों को इंतजार रहता है। दीपावली से पहले घरों में साफ सफाई के साथ साथ तैयारियां शुरू कर दी है। इस वर्ष 10 नवंबर से 5 दिन के दिवाली महापर्व की शुरुआत होगी। 12 नवंबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी,।इसी दिन धन की देवी मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है, ताकि सारे वर्ष मां लक्ष्‍मी की कृपा से सुख-समृद्धि बनी रहे।


 हिंदु धर्म में दिवाली ही वर्ष का सबसे बड़ा त्‍योहार होता है। वहीं ज्‍योतिष शास्‍त्र की नजर से भी इस वर्ष दिवाली बहुत खास रहने वाली है क्‍योंकि सबसे महत्‍वपूर्ण माने गए ग्रह शनि दिवाली से पहले नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और फिर चाल भी बदलेंगे, 15 अक्‍टूबर को नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद शनि 4 नवंबर से सीधी चाल चलेेंगे। इस वक्तशनि स्‍वराशि कुंभ में वक्री स्थिति में संचरण कर रहे हैं। शनि की स्थिति में हो रहे यह दो बड़े बदलाव 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ हैं,  कह सकते हैं कि इन जातकों की दिपावाली से पहले ही दिपावाली मन सकती है।  


मेष राशि
इस मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, नया वाहन गाड़ी या घर खरीद सकते है।  जीवनसाथी की सेहत बेहतर होगी। विशेष तौर पर कारोबार की स्थिति मजबूत होगी। जॉब में बदलाव कर सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा।

वृष राशि
इस वृषभ राशि वालों को पहले से चल रही लंबी बीमारियों से निजात मिलेगी, धन लाभ के अवसर मिलेंगे। जॉब में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य होंगे। फंसा हुए रुपये मिलने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। एक से ज्‍यादा स्‍त्रोतों से धन मिलेगा, विवाह तय हो सकता है। 

WhatsApp Group Join Now

मिथुन राशि
इस मिथुन राशि वालों को पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है, रुपये मिलेगा। जॉब करने वालों का तबादला हो सकता है, वाहन सुख मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी, लाभ के अवसर मिलेंगे, परिजनों का साथ और सहयोग मिलेगा. संतान संबंधी सुखद खबर मिल सकते हैं। 

कन्या राशि
इस राशि वालों को  पुरानी समस्‍याएं खत्‍म होने से आप प्रसन्‍न रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में सुधार होगा। नई जॉब या प्रमोशन मिल सकती है, खर्चे कम होंगे, आय बढ़ेगी, परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं, नये वाहन खरीद सकते हैं।  

अग्रोहा धाम समेटे हुए महाभारत कालीन इतिहास, महाराजा अग्रसेन की कर्मभूमि अग्रोहा धाम

धनु राशि
इस राशि वालों को स्वजनों का साथ मिलने से आप बड़े से बड़े कार्य निपटाते जाएंगे। घर और वाहन सुख मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं, जॉब करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे, संतान की ओर से शुभ खबर मिल सकती है। 
नोट यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं।