home page

महाशिवरात्रि के दिन करें यह अचूक उपाय, धन दौलत व कारोबार में होगा मुनाफा ही मुनाफा

 | 
महाशिवरात्रि के दिन करें यह अचूक उपाय, धन दौलत व कारोबार में होगा मुनाफा ही मुनाफा
mahendra india news, new delhi

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हर साल इंतजार रहता है। इस बार महाशिरात्रि का पर्व रविवार यानि 15 फरवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में शिवरात्रि की रात्रि को महानिशिता काल कहा गया है, जो अपनी विशेष ऊर्जा के लिए जानी जाती है। ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि महाशिव रात्रि के दिन किए गए छोटे-छोटे अनुष्ठान भी जिंदगी की बड़ी से बड़ी परेशानी को हल करने की शक्ति रखते हैं। 


आपको बता दें कि अगर आप अपने करियर या व्यापार को लेकर लंबे वक्त से चिंतित हैं, तो भगवान शिव भोले की आराधना के साथ यह सरल उपाय आपकी जिंदगी मेंं सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। व्यापार में कामयाबी और करियर में तरक्की चाहने वालों के लिए इस रात्रि शिवलिंग पर शहद चढ़ाना बहुत ही शुभ माना गया है। 


ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि शिवलिंग पर शहद चढ़ाते समय ‘ॐ नम: शिवाय’ का जाप करने से न केवल आपके वाणी दोष दूर होते हैं, बल्कि कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद भी प्राप्त होती है। वहीं, अगर आप व्यापार में लगातार हो रहे घाटे से परेशान हैं या आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो शिवरात्रि के दूसरे प्रहर की पूजा में गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें। बता दें कि गन्ने के रस को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इससे धन लाभ के नए रास्ते खुलते हैं।

WhatsApp Group Join Now


इसी के साथ ही  सबसे सरल और प्रभावशाली उपाय के रूप में, आप 21 या 108 बेलपत्रों पर सफेद चंदन से ‘राम’ नाम लिखकर माता पार्वती और भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं। कहते हैं कि भगवान शिव महादेव को राम नाम अत्यंत प्रिय है और इस विधि से की गई पूजा से वे शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की झोली खुशियों से भर देते हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए यह उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।