Dussehra festival : इस दिन तिथि को दशहरा, जानिए शुभ मुहूर्त और पकवान के बारे में

हर साल असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा Dussehra का इंतजार रहत है। इस बार हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर तैयारियंा शुरू कर दी गई है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है, बता दें मां दुर्गा की आराधना के 9 दिन बीत जाने के बाद 10वां दिन यानी दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया था. हर वर्ष बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है. इस महापर्व पर पूजा कर तरह-तरह के पकवान बनाने की परंपरा है. आइए जानते हैं इस वर्ष दशहरा किस दिन मनाया जाएगा साथ ही जानेंगे शुभ मुहूर्त और पारंपरिक पकवान के बारे में.
ये हैं शुभ मुहूर्त
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार Dussehra के दिन श्रवण नक्षत्र लगना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस साल श्रवण नक्षत्र का शुभारंभ 12 अक्टूबर की सुबह 05:25 बजे से होगा जो अगले दिन यानी 13 अक्टूबर की सुबह 04:27 बजे खत्म होगा.ष्ठह्वह्यह्य
विजयादशमी पकवान में क्या बनाते हैं
दशहरा पर्व पर घरों में तरह तरह के पकवार बनाए जाते हैं। दशहरा यानि विजयादशमी पर पकवान में खीर, पूरी बनाई जाती है। पारंपरिक पकवान की बात की जाए तो इस दिन मूंग दाल और मैदे की कचौरी बनाने की परंपरा काफी पहले से चली आ रही है. जिसे आज भी फॉलो किया जाता है. इस दिन मूंग दाल की कचौरी बना कर इस त्योहरा की डबल खुशिखं मना सकते हैं।