home page

ओडिशा के पूर्व गवर्नर प्रो. गणेशी लाल करेंगे रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
पिछले 7 दशकों से भी अधिक समय से क्षेत्र वासियों के समक्ष भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्शमयी जीवन चरित्र का मंचन करने वाले श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट SIRSA द्वारा 11 अक्टूबर से 77वें श्री रामलीला महोत्सव का आगाज होगा। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर गणेशी लाल अपने कर कमलों से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजय अरोड़ा तथा श्री रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक श्याम बजाज कार्यक्रम में शामिल होंगे।

- यह जानकारी देते हुए श्री राम क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अश्विनी बठला व महासचिव गुलशन वधवा ने बताया कि 77 वें श्री रामलीला महोत्सव की तैयारी जारी है । क्षेत्र वासियों के सहयोग से इस बार भी जनता भवन रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में भव्य एवं आदर्शमयी रामलीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह महोत्सव 21 अक्टूबर तक चलेगा ।

रोजाना रात्रि 8 बजे से 11 तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिसमें दर्शकों के बैठने के लिए बेहतरीन प्रबंध किए गए हैं । महिला दर्शकों के बैठने के लिए अलग से स्थान निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वृंदावन की तर्ज पर आयोजित होने वाली रामलीला में अधिकतर कलाकार स्थानीय हैं और वे वर्षों से रामलीला के विभिन्न पात्रों का किरदार निभा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी और शाम को सावन पब्लिक स्कूल सिरसा बाइपास रोड पर रावण - कुंभकरण के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा।