home page

गोगामेड़ी मेला शुरू, विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई गोगाजी के मेले की शुरुआत, 40 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना

 | 
news

 Mahendra india news, new delhi

साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक उत्तर भारत का प्रसिद्ध गोगामेड़ी मेला शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया। भादरा के विधायक संजीव बैनीवाल, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, नोहर एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट सुनीता यादव, भादरा एसडीएम भागीरथ, पशुपालन विभाग और देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने संयुक्त रूप से एक माह तक चलने वाले इस मेले का ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस वर्ष गोगामेड़ी मेले में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस अवसर पर भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

news

उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाएं विकसित करने का आश्वासन दिया। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि प्रशासन ने जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं, जिनमें बैरिकेडिंग, पानी, चिकित्सा, विद्युत, फायर ब्रिगेड और सुरक्षा शामिल हैं। मेले को लेकर अब तक 363 दुकानों की नीलामी हो चुकी है, जिससे देवस्थान विभाग को पौने चार करोड़ रुपये की आय हुई है। मनोरंजन और पार्किंग स्थलों की नीलामी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। यह मेला 28 अगस्त से एक माह तक चलेगा। मेले की निगरानी के लिए विभाग की ओर से 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।गोगामेड़ी मेले के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

news

मेले में कुल 932 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए 60 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। नोहर एसडीएम और मेला मजिस्ट्रेट सुनीता यादव ने सभी कर्मचारियों से उत्तर भारत के इस सबसे बड़े सांप्रदायिक सद्भाव के मेले के लिए मुस्तैदी से कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मेला सौहार्द के साथ चले, यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर भादरा विधायक संजीव बेनीवाल, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, नोहर एसडीएम व मेला मजिस्ट्रेट सुनीता यादव, भादरा एसडीएम भागीरथ, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद स्वरूप सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now

मेले में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब,उतर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के कोने कोने से श्रद्धालु आते हैं। और लोकदेवता जाहरवीर गोगा जी को नमन करते हैं। इसके साथ ही उत्तर भारत का सबसे बड़ा पशु मेला भी शुरू हो गया है यहां पर हरियाणा राजस्थान सहित सहित कई प्रदेशों से ऊंट व्यापारी व किसान अपने ऊंट लेकर पहुंचते हैं।