महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य समारोह, पूर्व मंत्री एवं HLP सुप्रीमो गोपाल कांडा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
सिरसा । समाजवाद की स्थापना कर विश्व को प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाने वाले महाराजा अग्रसेन जी की जयंती सोमवार देर शाम श्री महाराजा अग्रसेन स्कूल में अग्रवाल सभा सिरसा द्वारा धूमधाम से मनाई गई। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अग्रवाल समाज के लोग सपरिवार कार्यक्रम का हिस्सा बने और देर रात तक जयंती समारोह में दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह में मुख्यतिथि पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने शिरकत की। गोपाल कांडा ने जयंती समारोह में उमड़े जनसैलाब को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई दी। साथ ही समारोह की आयोजक अग्रवाल सभा को साधुवाद दिया। उन्होंने अग्रवाल सभा को अपनी ओर से 5 लाख रुपए दिए। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक बच्चे को 5100 रुपए देने की घोषणा भी की।
महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने महाराजा अग्रसेन जी के संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियां दी कलाकारों ने शानदार धार्मिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि गोपाल कांडा और मुख्य विशिष्ट अतिथि प्रमुख उद्योगपति पवन सांखुवाला, प्रमुख उद्योगपति राजीव जैन, उद्योगपति गुरुग्राम विकास सिंगला व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण करके किया। इस मौके पर गोपाल कांडा ने मौजूद अग्र बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने हर जाति वर्ग के कल्याण के लिए ही समाजवाद की स्थापना की। एक रुपया और एक ईंट का संदेश सभी के लिए था। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के 18 पुत्र थे और उनके पुत्रों के नाम पर ही कुल के नाम रखे गए। । उन्होंने कहा कि वे राजनीति नहीं बल्कि राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने आए है और जनसेवा ही उनका प्रमुख ध्येय है। उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग संगठित होकर संघर्ष करें तो हर उद्देश्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बनिया समाज का देश और दुनिया को बड़ा योगदान है। प्रत्येक धार्मिक और सामाजिक कार्य में अग्रवाल समाज अग्रणी रहता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर ही उन्होंने सिरसा में अग्रवाल सेवा सदन और उसके साथ ही अरोडवंश सेवा सदन के लिए बेशकीमती भूमि उपलब्ध करवाई। उन्होंने अग्रवाल सभा की भव्य और विशाल आयोजन के लिए सराहना की।
उन्होंने महाराजा अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और कार्यकारिणी पदाधिकारियों को इस आयोजन में सहयोग देने के लिए बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया। अग्रवाल सभा के प्रधान संजय साहुवाला ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा समाज सेवा का कार्य अग्रवाल समाज करता है। महाराजा अग्रसेन स्कूल कमेटी के प्रधान अनिल गनेरीवाला ने कहा कि समाजसेवा में कांडा परिवार का कोई सानी नहीं है, हर जरूरतमंद के लिए कांडा परिवार के दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं। गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा नेता नहीं एक सच्चे जनसेवक है।
इससे पूर्व महाराजा अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने अग्र समाज के 18 कुल के बारे में जानकारी दी। साथ ही एक रुपया और एक ईट का संदेश दिया। छात्राओं ने गीत के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डाला। रास नृत्य, सुंदर झांकियों की शानदार प्रस्तुति देकर उन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि कांडा और अन्य अतिथियों को पटका प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में मुख्य अतिथि कांडा और अग्रवाल सभा पदाधिकारियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और सहयोगियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। गोपाल कांडा ने अग्रवाल सभा को 5 लाख रूपये, बृजमोहन सिंगला चेयरमैन एक्स्ट्रा पॉवर ग्रुप ने 5 लाख रूपये, प्रमुख उद्योगपति पवन सांखुवाला ने 1 लाख रूपये और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक बच्चे को 1100 रुपए , प्रमुख उद्योगपति राजीव जैन ने 1 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग अग्रवाल सभा को प्रदान किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, श्री अग्रवाल सेवा सदन प्रधान संजीव जैन, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय साहुवाला, महाराजा अग्रसेन स्कूल चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, तेज प्रकाश बंसल एडवोकेट,अश्वनी बंसल, अनिल सर्राफ, अजय जैन, भीम सिंगला, प्रवीण महीपाल, सुरेश सतनालीवाला, पवन साहुवाला, नरेश जिंदल, नवदीश गर्ग, राजेश बंसल, शिव जैन, राकेश सिंगला, पंकज सर्राफ, राजकुमार सिंघल, सुरेंदर गोयल, सुनील सर्राफ, वेद भूषण गर्ग, प्रदीप गुप्ता, मक्खन लाल गोयल, सतीश हिसारिया, घनश्याम मित्तल , प्रेम कंदोई, अंजनी कनोडिया, राजेश अग्रवाल, गोपाल सर्राफ, सुनील सर्राफ, महाराजा अग्रसेन स्कूल की प्राचार्या जपनीत कौर, उप प्राचार्या शिवा गुप्ता, महेन्दर बणी वाला, सुशील कंदोई, सन्नी बांसल ,
भूषण गर्ग, राकेश सिंगला, अमित सिंगला,प्रदीप मित्तल, विकास गोयल , संजय गर्ग, गौरव गोयल , राजीव गुप्ता, अशोक गोयल, पार्षद मोनिका सर्राफ,पार्षद सुमन शर्मा, पार्षद सुरेश पंवार, पार्षद जसपाल सिंह ,पार्षद जोगेंद्र सिंह, पार्षद अंग्रेज बठला, पार्षद विक्रम सैनी, पार्षद मनीष कुमार, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सराफ,पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सतीश राणा,पार्षद प्रतिनिधि मुकेश रोहिल्ला, पूर्व पार्षद नीरू बजाज, पूर्व पार्षद रोहताश वर्मा, जसवीर सिंह, मुकेश सर्राफ, इंद्रेश गुज्जर, सुदेश पचार, प्रदीप गुप्ता, डॉक्टर रामकृष्ण, गौरव जिंदल, जय प्रकाश बंसल, जगजीत सिंह पूर्व सरपंच, राजीव सैनी, सुनील सर्राफ, रत्तन जिंदल, अशोक बंसल, अशोक मित्तल, पवन'बंसल,राजकुमार साहुवाला, रतन सांखुवाला, चन्दर झूंथरा,प्रदीप मित्तल, हेमंत गोयल,वेद भूषण गर्ग,शिम्पी गर्ग, बबीता गोयल,कमलेश बांसल, सोनिया मित्तल, स्नेहा सर्राफ, नेहा गोयल, अंजू बांसल, मिन्नू सर्राफ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
