home page

महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य समारोह, पूर्व मंत्री एवं HLP सुप्रीमो गोपाल कांडा ने हार्ट हॉस्पिटल के लिए स्वयं देंगे 5 करोड़ रुपए

 | 
Grand celebration on Maharaja Agrasen Jayanti; former minister and HLP supremo Gopal Kanda to personally donate ₹5 crore for a heart hospital

mahendra india news, new delhi
समाजवाद  की स्थापना कर विश्व को प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाने वाले महाराजा अग्रसेन जी की जयंती  रविवार देर शाम श्री महाराजा अग्रसेन स्कूल में अग्रवाल सभा सिरसा द्वारा धूमधाम से मनाई गई। महाराजा अग्रसेन जयंती  महोत्सव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अग्रवाल समाज एवं शहर के लोग सपरिवार कार्यक्रम का हिस्सा बने और देर रात तक जयंती समारोह में दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

               

news

समारोह में  मुख्यतिथि के रूप में पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने शिरकत की। गोपाल कांडा ने जयंती समारोह में उमड़े जनसैलाब को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्र की बधाई दी। साथ ही समारोह की आयोजक अग्रवाल सभा को साधुवाद दिया। उन्होंने अग्रवाल सभा को अपनी ओर से 5 लाख रुपए दिए। साथ महाराजा अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए अग्रसेन स्कूल को अपनी ओर से 5 लाख रुपए का अनुदान दिया। 

                

Grand celebration on Maharaja Agrasen Jayanti; former minister and HLP supremo Gopal Kanda to personally donate ₹5 crore for a heart hospital

महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों और सोनीपत से आई टीम ने महाराजा अग्रसेन जी के  संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियां दी। छात्र छात्राओं ने भारतीय संस्कृति को समर्पित शानदार  प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि गोपाल  कांडा और विशिष्ट अतिथि उद्योगपति भूषण सरावगी,  उद्योगपति सुनील गुप्ता,  उद्योगपति महावीर जमालिया, भूरा मल मित्तल व वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण करके किया।  इस मौके पर  गोपाल कांडा ने मौजूद अग्र बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने हर जाति वर्ग के कल्याण  के लिए ही समाजवाद की स्थापना की। एक रुपया और एक ईंट का संदेश सभी के लिए था। 

WhatsApp Group Join Now

सिरसा का अग्रवाल सेवा सदन और अरोड़वंश सेवा सदन सामाजिक भाईचारे की मिसाल

                उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए ही उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए न केवल अग्रवाल धर्मशाला बल्कि अरोड़वंश धर्मशाला के लिए एक साथ भूमि दिलवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि वे राजनीति नहीं बल्कि राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने आए है और जनसेवा ही उनका प्रमुख ध्येय है। गोपाल कांडा ने कहा कि हार - जीत उनके लिए मायने नहीं रखती, मायने रखती है समाज की सेवा। 

Grand celebration on Maharaja Agrasen Jayanti; former minister and HLP supremo Gopal Kanda to personally donate ₹5 crore for a heart hospital

महाराजा अग्रसेन के नाम पर बने हार्ट हॉस्पिटल, स्वयं देंगे 5 करोड़ रुपए

                उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने उन्हीं की अनुशंसा पर सिरसा मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा सरसाई नाथ जी के नाम पर रखा। गोपाल कांडा ने आह्वान किया कि सिरसा में बढ़ती हृदय रोगियों की संख्या को देखते हुए महाराजा अग्रसेन जी के नाम पर एक सुपर स्पेशिलिटी हार्ट हॉस्पिटल बनना चाहिए। उन्होंने महाराजा अग्रसेन स्कूल ट्रस्ट का आह्वान किया कि इस नेक कार्य के लिए वे आगे आएं। कांडा ने कहा कि इस लोकहित के कार्य के लिए वे अपनी ओर से 5 करोड़ रुपए का योगदान देंगे।

संगठित होकर करें उद्देश्य की प्राप्ति

                उन्होंने कहा कि  यदि समाज के लोग संगठित होकर संघर्ष करें तो हर उद्देश्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बनिया समाज का देश और दुनिया को बड़ा योगदान है। प्रत्येक धार्मिक और सामाजिक कार्य में अग्रवाल समाज अग्रणी रहता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर ही उन्होंने सिरसा में अग्रवाल सेवा सदन और उसके साथ ही अरोडवंश सेवा सदन के लिए बेशकीमती भूमि उपलब्ध करवाई। उन्होंने अग्रवाल सभा की भव्य और विशाल आयोजन के लिए सराहना की। उन्होंने महाराजा अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और कार्यकारिणी पदाधिकारियों को इस आयोजन में सहयोग देने के लिए बधाई दी।  अग्रवाल सभा के प्रधान संजय साहुवाला  ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा समाज सेवा का कार्य अग्रवाल समाज करता है। महाराजा अग्रसेन स्कूल कमेटी के प्रधान अनिल गनेरीवाला ने कहा कि समाजसेवा में कांडा परिवार का कोई सानी नहीं है, हर जरूरतमंद के लिए  कांडा परिवार के दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं।  गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा नेता नहीं एक सच्चे जनसेवक है।

                इससे पूर्व महाराजा अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने अग्र समाज के 18 कुल के बारे में जानकारी दी। साथ ही एक रुपया और एक ईट का संदेश दिया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर प्रकाश डाला।  रास नृत्य, सुंदर झांकियों की शानदार प्रस्तुति देकर उन्होंने सभी का मन मोह लिया।   इस मौके पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि  कांडा और अन्य अतिथियों को पटका प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में मुख्य अतिथि कांडा और अग्रवाल सभा पदाधिकारियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और सहयोगियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।  कांडा ने श्री अग्रवाल सभा को 5 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही महाराजा अग्रसेन स्कूल को पांच लाख रुपए का योगदान दिया। उद्योगपति भूषण सरावगी,  उद्योगपति सुनील गुप्ता व उद्योगपति महावीर जमालिया ने 1-1 लाख रूपए तथा भूरा मल मित्तल 31 हजार रूपए का सहयोग दिया। मंच संचालन अग्रवाल सभा के महासचिव अश्विनी बंसल एवं सतीश हिसारिया ने संयुक्त रूप से किया।

                कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला, उद्योगपति प्रेम सरावगी, महाराजा अग्रसेन स्कूल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अश्वनी बंसल, अजय जैन, तेज बंसल एडवोकेट, नवदीश गर्ग, शिव जैन, सुनील सर्राफ, कुंज बिहारी रातुसरिया, सुनील गुप्ता, राधेश्याम जिंदल, अंजनी कनोडिया, कीर्ति गर्ग, हीरालाल शर्मा, महेन्द्र बणीवाला, नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप, सुशील कंदोई, अनिल गुप्ता, पवन साहुवाला, डाक्टर संजय लालगढ़िया, सुनील सर्राफ, गोपाल सर्राफ, सुरेश सतनालीवाला, सतीश हिसारिया, प्रवीण महीपाल, नरेश बंसल, संजय बंसल, महेश बंसल, खुशबू अग्रवाल, श्रुति सर्राफ, संगीता गर्ग, रिधि सर्राफ, पुरुषोत्तम गोयल, गौरव जिंदल, नरेश डरोलिया, सुमन शर्मा, मुकेश रोहिल्ला, सुरेश पंवार, रोहित चाचाण एडवोकेट, अशोक गोयल एडवोकेट, रमेश साहुवाला, रवि गुप्ता, सुशील शर्मा, ललित जैन, कृष्ण बंसल, राजेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, नरेन्द्र कटारिया, इंद्रोश गुर्जर, पूर्व सरपंच जगजीत सहित अग्र बंधू व गणमान्य लोग मौजूद थे।