home page

सावन शिवरात्रि पर श्री बाबा तारा जी कुटिया में होंगे भव्य आयोजन, उज्जैन में प्रस्तुति देने वाले डमरू वादन ग्रुप की होगी विशेष प्रस्तुति

 | 
Grand events will be held at Shri Baba Tara Ji Kutia on Sawan Shivratri, featuring a special performance by the *damru* (drum) troupe that has performed in Ujjain

mahendra india news, new delhi

 श्रावण मास की शिवरात्रि 11 अगस्त को शिवरात्रि पर श्री बाबा तारा जी कुटिया में विशेष कार्यक्रमों  का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां को आज अंतिम रूप दिया गया। सिरसा की श्री तारा बाबा कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम) में  स्थित संत निवास में आज कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ।  उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कुटिया में हो रहे आयोजनों की कड़ी में इस बार भगवान शिव को समर्पित शिव अमृत महोत्सव का आयोजन होगा। प्रदेश में पहली बार 500 ड्रोन का शो एवं डमरू वादन प्रस्तुति होगी।


 मीडिया से वार्ता में मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने बताया कि इस बार शिवरात्रि पर सिरसा के धर्मप्रेमी एवं शिवप्रेमी श्रद्धालु कई भव्य आयोजनों के साक्षी बनेंगे। महाशिव आरती, ड्रोन शो, अनेकों डमरूओं की विशेष प्रस्तुति, विशाल अटूट भंडारे का आयोजन होगा। पूर्व मंत्री एवं श्री बाबा तारा चैरिटेबल के अध्यक्ष गोपाल कांडा कार्यक्रमों का आगाज करेंगे। मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सावन शिवरात्रि पर्व का महत्व बताया। सावन शिवरात्रि को ही श्री बाबा तारा जी ब्रह्मलीन हुए थे। श्रद्धालु पर्व की तरह ही इस दिन को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास की शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से श्री बाबा तारा कुटिया में मनाया जाता है।

इस बार भी विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। शिवरात्रि को सुबह कुटिया में हवन यज्ञ का आयोजन होगा। हवन के उपरांत अटूट भंडारा शुरू होगा। उन्होंने कहा कि लाखों लोग बाबा जी का प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। इस बार शिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री बाबा तारा जी कुटिया श्री तारकेश्वर धाम में कई भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। महाआरती होगी, जिसके लिए विशेष कूपन दिए जाएंगे। जो श्रद्धालु महाशिव आरती में शामिल होने के इच्छुक हों वे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और कूपन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कावड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए भी श्री बाबा तारा कुटिया द्वारा विशेष प्रबंध किए जाते हैं। आयोजन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन का अपेक्षित सहयोग लिया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now

                       

इस मौके पर महाराजा अग्रसेन स्कूल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप, मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मिंचनाबाद, जयनन्दन सिंगला, नेमचंद गुर्जर, कृष्ण मुंजाल, जगदीश गुर्जर, नगर पार्षद अंग्रेज बठला, विक्रम सैनी, राजन शर्मा, मुकेश रोहिल्ला, महावीर शर्मा, महेन्द्र सेठी, अग्रवाल सभा प्रधान संजय साहुवाला, सुनील सर्राफ, महेन्द्र बनीवाला, अश्विनी बांसल, अजय जैन, सुशील डूंगाबुंगा वाले, सालासर धाम मंदिर प्रधान गोपाल सर्राफ, शिव जैन, प्रवीण महिपाल, अशोक बांसल, राजीव गुप्ता, राजीव बांसल, अशोक गुप्ता एडवोकेट, दीपक मित्तल, राजेश अग्रवाल, राजू सुधा, नवधीश गर्ग, इंद्रोश गुर्जर, लक्ष्मण राम, पूनम सेठी, हरि प्रकाश शर्मा, जगजीत सरपंच, बलजीत महिया, कुंज बिहारी रातुसरिया, पार्षद हेमकांत शर्मा, नरेश सिडाना, रवि सैनी, विजय यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।