home page

SIRSA में निकाली जाएगी महाराजा अग्रसैन जयंती को लेकर भव्य शोभा यात्रा, धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसैन जयंती: संजय साहुवाला

 | 
Grand procession to be taken out in Sirsa for Maharaja Agrasen Jayanti; the occasion will be celebrated with great fanfare: Sanjay Sahuwala

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 अग्रवाल सभा सिरसा रजि. के प्रधान संजय साहुवाला ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी महाराजा अग्रसैन की जयंति धूमधाम से मनाई जाएगी। 10 अक्तूबर को महाराजा अग्रसैन स्कूल से शोभा यात्राा निकाली जाएगी, जबकि 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसैन स्कूल में अनेक कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उनके साथ कई उद्योगपति भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

वे वीरवार को अग्रवाल सभा सिरसा के कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जोकि महाराजा अग्रसैन स्कूल से शुरू होकर काठमंडी रोड, भादरा बाजार, सदर बाजार से आर्य समाज रोड होते हुए अग्रवाल सेवा सदन में संपन्न होगी। प्रधान ने बताया कि 11 अक्तूबर की सुबह 9.15 बजे महाराजा अग्रसैन स्कूल में महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया जाएगा। 9.30 बजे स्कूल परिसर में ही रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें अग्र समाज के लोग बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सांय 4 बजे पंजाब के कलाकारों द्वारा डांडिया व गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

सांय 6 बजे गणेश वंदना के बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोनीपत से मा. राजकुमार हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देंगे। सभा के महासचिव अश्वनी बंसल ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान 30 से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी। जिसमें से 18 झांकियां समाज से ओतप्रोत होंगी। नासिक, पानीपत व भिवानी की बंैड पार्टियां कार्यक्रम को चार चांद लगाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

बंसल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शोभा यात्रा के लिए महिलाओं को कूपन वितरित किए जा चुके हैं। शोभा यात्रा के दौरान दिल खोलकर खजाने के रूप में खुशियां बांटी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि युवा पीढ़ी महाराजा अग्रसैन के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने कुल का नाम रोशन करे। इस मौके पर नवदीश गर्ग, प्रवीन महिपाल, अजय जैन, अशोक गोयल सहित सभा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।