home page

सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु जी हनुमान चौहान आएंगे श्री तारकेश्वरम धाम, दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर का होगा आयोजन

 | 
Guru Ji Hanuman Chauhan of the famous Keru Dham will come to Shri Tarakeshwaram Dham, Divine Healing and Wellness Camp will be organized

mahendra india news, new delhi
 उत्तर भारत के प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक आस्था के केंद्र श्री तारकेश्वरम धाम में 10 व 11 अप्रैल को दो दिवसीय दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान के जोधपुर स्थित सुप्रसिद्ध केरू धाम के गुरु हनुमान चौहान इस शिविर में शिरकत करेंगे। शिविर के दौरान गुरु हनुमान चौहान द्वारा आस्थावान भक्तों की दीर्घकालिक मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक उलझनों के समाधान हेतु मार्गदर्शन करेंगे। यह जानकारी श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने दी।


 उन्होंने बताया कि शिविर के लिए श्री बाबा तारा जी चैरिटेबल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी है। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे है।  विगत 28 फरवरी को आयोजित इस प्रकार के शिविर में वंचित रह गए लोगों को शिविर का लाभ मिलेगा। साथ दोबारा भी जरूरतमंद लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने  बताया कि श्री बाबा तारा जी कुटिया में समय समय पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

क्षेत्र के काफी भक्तों ने जोधपुर स्थित केरू धाम के गुरु हनुमान चौहान के दिव्य हीलिंग एवं वेलनेस शिविर के पुनः आयोजन का निवेदन किया था। जिसके बाद केरू धाम के प्रमुख गुरु हनुमान चौहान से समय लिया गया। दस व ग्यारह अप्रैल को यह विशेष शिविर आयोजित होगा। श्री तारकेश्वरम धाम में शिविर की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। शिविर में आने वाले आस्थावान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। शिविर में आने वाले लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। 

WhatsApp Group Join Now