home page

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ एवं दुर्गा माता मंदिर में

 | 
Guru Purnima festival on July 29 at the Siddha Shri Baba Balak Nath and Durga Mata Temple

mahendra india news, new delhi

 संत तुलसी दास जी एवं भगत तरसेम लाल जी की असीम कृपा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 29 जुलाई (बुधवार) को कंगनपुर रोड SIRSA स्थित सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ एवं दुर्गा माता मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा।

मंदिर कमेटी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 4:30 बजे देव स्नान से होगा। इसके पश्चात सुबह 6:30 बजे कन्या पूजन, 7:00 बजे भंडारे का शुभारंभ, 8:00 बजे ध्वजारोहण तथा इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर-भंडारे का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:15 बजे सत्संग एवं गुरु पूजन का आयोजन होगा। इस अवसर पर बाबा बालक नाथ जी के भजनों का गुणगान किया जाएगा तथा गुरु की महिमा एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रवचन भी होंगे।

मंदिर कमेटी ने सिरसा शहर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में इस पावन आयोजन में पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया है।