home page

Hanuman Ansh: नीम करौली बाबा और माता रामबेटी की कहानी! | Story of Neem Karoli Baba

 | 
Hanuman Ansh: The Story of Neem Karoli Baba and Mata Rambeti! | Story of Neem Karoli Baba

mahendra india news, newd delhi

नीम करौली बाबा का नाम देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी श्रद्धा के साथ लिया जाता है, बाबा नीम करौली की जिंदगी और उनकी आध्यात्मिक शक्तियों पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है, फिल्म में अभिनेता शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली का किरदार निभाया है. फिल्म की लोकप्रियता के बीच लोग बाबा के जीवन, उनके असली नाम, परिवार और उनके आश्रमों के बारे में जानने में दिलचस्पी ले रहे हैं

नीम करौली बाबा का वास्तविक नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा बताया जाता है, उनका जन्म UP के फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव में करीब 1900 के आसपास हुआ था,  बचपन से ही उनका झुकाव अध्यात्म की ओर बताया जाता है. कहा जाता है कि महज 11 साल की उम्र में उनकी शादी राम बेटी देवी से हो गई थी. इसके बावजूद उनका मन सांसारिक जीवन में ज्यादा नहीं लगा और आगे चलकर उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया