home page

हरिद्वार : घाट फुल 10 अगस्त live || हरिद्वार में उमड़ा डाक कांवड़ का सैलाब || Haridwar latest video || har ki Pauri haridw

 | 
Haridwar: Ghat full 10th August live || Flood of Dak Kanwads pours in Haridwar || Haridwar latest video || Har ki Pauri Haridwar

Mahendra india news, new delhi
 हरिद्वार
 में डाक कांवड़ यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। दिल्ली, UP, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से हर घंटे लाखों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं। दिल्ली हाईवे से लेकर गंगा घाटों तक बोल बम, बम-बम के जयकारे गूंज रहे हैं।

हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने का सिलसिला भी जारी है। 24 घंटे में 85 लाख से ज्यादा कांवड़ यात्रियों की रवानगी हो चुकी है। इसके साथ ही मेले में हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों का कुल आंकड़ा भी चार करोड़ के पास पहुंच गया है।

 हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ गई थी। मंगलौर से डायवर्ट होकर हरिद्वार पहुंच रहे डाक कांवड़ के वाहनों से पूरा 30 किलोमीटर का लक्सर रोड भरा हुआ है। जबकि हरिद्वार से लौटने वाले वाहन दिल्ली हाईवे से गुजर रहे हैं।