home page

रामदेवरा लाइव अभिषेक आरती दर्शन, रामदेवरा भादवा मेले में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, 200 से ज्यादा कैमरों से होगी निगरानी

 | 
High-tech security arrangements for the Ramdevra Bhadva Fair; surveillance to be conducted via more than 200 cameras

mahendra india news, new delhi
राजस्थान के रूणेचा में बाबा रामदेव का प्रसिद्ध भादवा मेला प्रशासनिक रूप से शुरू हो गया है। मेले में आज रविवार के दिन काफी भीड़ देखी जा रही है। आज दसवीं भादवा की है। इसी को लेकर मेले के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा पहुंच रहे हैं। वर्तमान में औसतन प्रतिदिन ढाई से तीन लाख लोग बाबा की समाधि के दर्शन कर रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए मेले में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। 

ग्राम पंचायत रामदेवरा की तरफ से भीड़ के बीच किसी भी तरह की अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए पूरे मेला परिसर में 200 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं. इनमें 65 एआई कैमरे भी शामिल हैं. इन कैमरों के माध्यम से मेले में आने-जाने वाले लोगों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार नजर रखी जाएगी.

ग्राम पंचायत की ओर से की गई इस हाईटेक व्यवस्था का उद्देश्य चोरी, उठाईगिरी, जेब कटिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है.

 

2 कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी
इसी के साथ ही कैमरों की निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं. यहां पुलिस कर्मचारी दिन-रात तैनात रहकर कैमरों की मॉनिटरिंग करेंगे. पुलिस कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहेंगे और मेला परिसर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी.

WhatsApp Group Join Now

एआई कैमरों से संदिग्धों की पहचान
बाबा रामदेव मेले में लगाए गए अत्याधुनिक एआई तकनीक वाले कैमरे सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं. इन कैमरों की मदद से भीड़ के बीच वारदात करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में पुलिस को सहायता मिलेगी. यदि कोई व्यक्ति चोरी, उठाईगिरी, जेब कटिंग या किसी अन्य गतिविधि को अंजाम देता है तो उसकी पहचान होने के बाद पुलिस उसे तत्काल पकडऩे की कार्रवाई कर सकेगी.

पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मेले के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. पुलिस उपाधीक्षक कैलाश कंवर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम और मेला परिसर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया.

अधिकारियों ने कैमरों की मॉनिटरिंग और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। ग्राम पंचायत रामदेवरा की ओर से की गई हाईटेक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने पंचायत का आभार जताया. पुलिस प्रशासन का कहना है कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में इस तरह की तकनीकी व्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।