नाथूसरी कलां में हिंदू सम्मेलन आज, भजन, प्रवचन व धार्मिक विचार गोष्ठी का होगा आयोजन
| Mar 1, 2026, 08:16 IST
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नाथूसरी कलां में स्थित चौधरी देवीलाल पार्क में हिंदू एकता समिति चौपटा मंडल द्वारा आज रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के साथ भजन, प्रवचन व धार्मिक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
समिति के सदस्य बलराम कासनियां व रामकिशन खोथ ने बताया कि हिंदू एकता समिति चौपटा मंडल द्वारा आज रविवार को सुबह दस बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डा. राजेंद्र कड़वासरा होंगे। यह धर्म, संस्कृति एवं समाज की एकता हेतु भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसमें सभी क्षेत्र वासी हिंदू सम्मेलन में भाग लें।
