13 अक्टूबर 2024 राशिफल : शतभिषा नक्षत्र में बना है रवि योग का संयोग, इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
Horoscope 13 October 2024: There is a coincidence of Ravi Yoga in Shatabhisha Nakshatra, people of these zodiac signs will get big benefits
mahendra india news, new delhi

आज कई राशि वालों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।  राशिफल में रविवार 13 अक्‍टूबर 2024 को शतभिषा नक्षत्र में कन्‍या और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की खूब कमाई होगी। इनको कारोबार में मनचाहा फायदा होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा बीतेगा आज का दिन। 


मेष राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। आलस्य की अधिकता हो सकती है। इस राशि वाले परिवार की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। 

वृषभ 
इस राशि वाले आज के दिन क्रोध से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। इसी के साथ ही आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। शैक्षिक कार्यों में कामयाबी मिलेगी।


मिथुन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। इस के साथ ही फायदे के अवसर मिलेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार में आपसी वाद-विवाद की स्थिति से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 

WhatsApp Group Join Now

कर्क राशि- 
इस राशि वाले आज के दनि स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जॉब में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।


सिंह राशि- 
इस राशि वाले आज के दिन बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। धर्म के प्रति रुचि रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें।

कन्या राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जॉब में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्त होगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।


तुला राशि-
इस राशि वाले के आज दिन में आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। इसी के साथ ही खर्चों की अधिकता रहेगी। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।

वृश्चिक राशि- 
इस राशि वाले धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। जॉब में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। पिता का सानिध्य मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आज के दिन इस राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

धनु राशि-
 किसी मित्र से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में आपसी वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। जॉब में यात्रा के योग बन रहे हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कारोबार में समस्‍याएं जारी रहेंगी। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।

मकर राशि-
इस राशि वालों को आज के दिन क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। इसी के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है।

कुंभ राशि- 
इस राशि वाले आज के दिन मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। जॉब के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में कामयाबी मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। इसी के साथ ही कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि-
इस राशि वालों को आज के दिन शासन-सत्ता का सहयोग मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मसंयत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अपने सेहत का ध्‍यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे।