home page

राशिफल : ये राशि वाले हो जाए सावधान, आज हो सकता है नुकसान, जानिए आज का राशिफल

 | 
  राशिफल : ये राशि वाले हो जाए सावधान, आज हो सकता है नुकसान, जानिए आज का राशिफल 
mahendra india news, new delhi

आज कई राशि वालों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। ऐसा नहीं करने पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज के दैनिक राशिफल में होने वाली बिजनेस, लेन-देन, जॉब, स्वजनों, दोस्तों के साथ संबंध को लेकर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जानिए 11 जून आज आपका दिन कैसा रहेगा। 

मेष 
आज इस राशि वालों को मनचाही समाचार नहीं मिलने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण काय़र् से प्रदेश में रह रहे किसी अपने का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में उन्नति होगी। अपने विचारों को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यक्तिगत समस्या को सुलझाने पर अधिक ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के लिए बनेंगे। कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना रहेगी।

वृष 
इस राशि वालों के संतान सुख में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से अच्छी खबर मिलेगी। आज किसी धार्मिक काय़र् का हिस्सा बन सकते हैं। इसी के साथ ही किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। जॉब में अधीनस्था का सुख सहयोग बढ़ सकता है। रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं। अध्ययन अध्यापन के कार्य में लगे लोगों की बुद्धि अच्छी होगी। शासन सत्ता में भागीदारी मिलने के योग हैं। 

WhatsApp Group Join Now


मिथुन राशि 
इस राशि वालों को बता दें कि कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। बिजनेस में लगन के साथ काय़र् करें। नए उद्योग की योजना सफल होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में आप सजग रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने से सरकारी क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। विद्यार्थियों के अध्ययन में अभिरुचि बढ़ेगी। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि
आज कर्क राशि वालों को किसी महत्वपूर्ण कार्य में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी लाभकारी सिद्ध होगा। आपको अपनी वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार मंदा रहेगा। कृषि कार्य अथवा पशुपालन के कार्य लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा। विदेश में नौकरी करने के लिए जाना पड़ेगा। निर्माण संबंधी कार्य में विघ्न बढ़ा आ सकते हैं। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके साहस एवं मनोबल में वृद्धि होगी।


सिंह राशि 
आज कार्य क्षेत्र में सुधार होने के योग बनेंगे। पहले से चली आ रही मुश्किलें कम होगी। व्यापार के क्षेत्र में व्यक्तियों को स्कीम बद्ध रूप से कार्य करने से लाभ होने की उम्मीद रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के कामयाब होने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। आपका आत्मबल एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी। राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग विद्या अध्ययन मे रुचि न लेकर इधर-उधर की बातों में अधिकारुचि लेंगे। 

कन्या राशि 
आपको बता दें कि आज कार्य क्षेत्र में किसी अधूरे कार्य को पूरा करने के जिम्मेदारी आपको मिलेगी। राजनीति में अत्यधिक वाचलता से बचें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्तित्व से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यापार में कठिन परेशान करना पड़ेगा। कृषि कार्य में विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। कला, अभिनय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति को जनता से आपस समर्थन मिलेगा। परिवार में सुख उपभोग की वस्तुएं लेकर आएंगे। संतान के दायत्व की पूर्ति होगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन खरीदने की पुरानी इच्छा पूर्ण होगी।


तुला राशि
इस राशि वालों को बता दें कि कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। बाल बच्चों में हास्य रस चलता रहेगा। देश देशांतर से समाचार आएगा। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से काम लें। समय रहते समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। साझेदारी से घाटा हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में से निर्माण आधीन कार्य पूरा हिग्स। 

वृश्चिक राशि
आज जॉब के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को गुप्त शत्रु के षड्यंत्र से सावधान रहें। कार्य क्षेत्र व्यापार करने वाले लोगों को कुछ संघर्षों के बाद लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। राजनीति में झूठे आरोप लगने से प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न ले। सगे संबंधियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार विमर्श होगा। व्यापार में बिना सोचे समझे कोई परिवर्तन न करें। 

धनु राशि 
आज व्यापार में नए साझेदार बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आयेगी। कार्य क्षेत्र की बाधा सरकारी सहयोग से दूर होगी। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व करने का अवसर आपको मिलेगा। कार्य क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता प्राप्त होने से कार्य क्षेत्र में प्रभाव पड़ेगा। नवीन रोजगार प्राप्त होने के योग बनेंगे। 


मकर राशि 
आज आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीति में किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से भेंट होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। किसी के बहकावे में न आएं। विद्यार्थियों की विद्या अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।  

कुंभ राशि 
आज अदालत के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता एवं सम्मान मिलेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जॉब में विरोधी शांत हो जाएंगे। आजीविका की तलाश पूरी होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। भवन निर्माण संबंधी कार्य से जुड़े लोगों को सफलता में सम्मान मिलेगा। 


मीन राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य सुख एवं उन्नति कारक रहेगा। अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ा निर्णय ले। सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक रहे। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। अपने महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे के भरोसे न छोड़े। विदेश यात्रा करने की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।