23 दिसंबर 2024 का राशिफल: आज इन राशि वालों का हर कार्य होगा सफल, जानिए आज का राशिफल

राशिफल में आज सोमवार यानि 23 दिसंबर 2024 को कई राशि वालों को कामयाबी मिलेगी। इन राशि वालों के हर कार्य सफल होंगे। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि सोमवार को मेष राशि की कुंडली से पता चल रहा है कि चंद्रमा का संचार पूरे दिन कन्या राशि पर होने वाला है, जो आपकी राशि से छठवें भाव में रहेंगे। आपकी राशि में क्या लिखा है।
राशिफल
मेष राशि:
इस राशि वालों के लिए आज के दिन शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। विरोधी थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन ठीक रहेगा। कोई बड़ी बात नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। इस राशि वाले पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। जो विद्यार्थीगण हैं, उनकी थोड़ी मानसिक स्थिति ऊपर-नीचे होगी। पूरे वृषभ राशि की मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार सही चलेगा। शारीरिक स्थिति भी मध्यम है। इस राशि वाले हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन गृह-कला के संकेत हैं। भूमि और वाहन की खरीदारी में खलन पड़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन नाक,कान और गला की परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार आपका सही चल रहा है।इस राशि वाले लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। सेहत मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है। इस राशि वाले हरी वस्तु पास रखें।
कन्या राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन घबराहट बेचैनी बनी रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। इस राशि वाले शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन सिर दर्द,नेत्र पीड़ा और अज्ञात भय सताएगा। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि:
इस राशि वालों के लिए आज के दिन आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन अप्रसन्न रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार अच्छा रहेगा। इस राशि वाले पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम, सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा, लेकिन कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें और गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन भाग्य पर भरोसा करके कोई कार्य प्रारंभ न करें। पूरा आकड़ा देख लें। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। अपमानित होने का भय रहेगा। इस राशि वाले कालीजी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य भी मध्यम और व्यापार सही रहेगा। इस राशि वाले हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। इस राशि वाले हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा