27 दिसंबर 2024 का राशिफल : आज कई राशि वालों की चमकेगी किश्मत, कार्य होंगे सफल

राशिफल में आज शुक्रवार यानि 27 दिसंबर 2024 को कई राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। यानि कई राशि वालों की किश्मत चमकने वाली है। आज के दिन शुक्रवार को चंद्रमा कृतिका नक्षत्र से संचार करते हुए मेष से वृषभ राशि में इंट्री करेंगे। आपको बता दें कि चंद्रमा के इस गोचर से आज के दिन गुरु और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेगा। चंद्रमा अपनी उच्च राशि में होकर गौरी योग के साथ गुरु के साथ द्विग्रह योग बनाएंगे और वृश्चिक राशि में स्थिति सूर्य बुध को सप्तम दृष्टि से देखेंगे।
मेष राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन सकारात्मक परिणाम देने वाले ऊर्जा आप में व्याप्त है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार सही चलेगा। और दिनों से बेहतर फील करेंगे। इस राशि वाले लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। इस राशि वाले हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन आय की स्थिति निरंतर चलती रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्तोत्र भी बनेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन सेहत में सुधार होगा। प्रेम,संतान मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि वाले लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। सेहत अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। आज के दिन पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। इस राशि वाले लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। इस राशि वाले लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन भावुकता पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। कलह से बचें। इस राशि वाले काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम होगा। इस राशि वाले हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन वाणी में विराम रखें। निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। इस राशि वाले शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।