home page

29 दिसंबर 2024 का राशिफल : कल इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, जानिए कल का राशिफल

 | 
 कल का राशिफल 
mahendra india news, new delhi

राशिफल में कल रविवार यानि 29 दिसंबर 2024 को कई राशि वालों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। वैसे देखे तो कल रविवार यानि हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है।


ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि सूर्यदेव की पूजा करने से जातक के हर कार्य सफल होते हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।आइए जानते हैं, 29 दिसंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा फायदा और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। 

मेष राशि: 
कल के दिन स्वजनों संग किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में फायदा के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि :
इस राशि वालों को कल के दिन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि :
इस राशि वालों के लिए कल कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। इसी के साथ ही आय में बढ़ोतरी होगी।


कर्क राशि 
इस राशि वालों के लिए कल के दिन में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

WhatsApp Group Join Now

सिंह राशि 
इस राशि वालों के लिए कल के दिन में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि : 
इस राशि के लिए कल के दिन में कारोबार में सुधार होगा। फायदा के मौके मिलेंगे, पर भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। इसी के साथ ही यात्रा पर भी जा सकते हैं।

तुला राशि:
इस राशि वालों के लिए कल के दिन दाम्पत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जॉब में अफसरों का सहयोग मिलेगा।


वृश्चिक राशि:
इस राशि वालों के लिए कल के दिन में परिवर्तन के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि: 
इस राशि वालों के लिए कल के दिन कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। जॉब में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

मकर राशि : 
इस राशि वालों के लिए कल के दिन कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुछ आरम्भिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि 
इस राशि वालों के लिए कल के दिन जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान भी पर जाना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसी के साथ ही रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।


मीन राशि 
इस राशि वालों के लिए कल के दिन जॉब में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। इसी के साथ ही शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।