home page

15 जनवरी 2025 का राशिफल : आज कई राशि वालों की चमकेगी किस्मत

 | 
Horoscope for January 15, 2025: Luck of many zodiac signs will shine today
mahendra india news, new delhi
राशिफल में आज बुधवार यानि 15 जनवरी 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। किस राशि वालों को होगा फायदा और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। जानिए कल का राशिफल

मेष राशि-
आज इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर मन परेशान हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। काम को लेकर व्यस्तता रह सकती है। इसी के साथ अपनों का साथ मिलेगा। धन खर्च पर नजर रखें।

वृषभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। उच्चाधिकारियों का साथ मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। इसी के साथ ही अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लेकिन, परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रिजल्ट को प्रदान करेगा। हालांकि लव लाइफ को लेकर मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। इसी के साथ ही आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि-
इस राशि वालों के आज का दिन आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बेकार के गुस्से से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ही किसी टास्क को पूरा करने में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


सिंह राशि-
इस राशि वालों को आज के दिन आर्थिक व व्यावसायिक रूप से अच्छे फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। इसी के साथ ही बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति का फायदा भी मिल सकता है।


कन्या राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है। आय के साधन बन सकते हैं। इसी के साथ पिता व संतान का साथ मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। इसी के साथ ही बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों को जॉब में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। माता का साथ मिलेगा। पिता की स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आज मुनाफा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि-
इस  राशि वालों के लिए आज के दिन मिलाजुला रहने वाला है। इसी के साथ ही कला या संगीत की ओर रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। नौकरी के लिए अगर इंटरव्यू शेड्यूल है तो कामयाबी मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन सितारे प्रतिकूल हैं। परिस्थितियां थोड़ी कष्टकारी हो सकती हैं। मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। इसी राशि वालों के लिए शैक्षिक कार्यों में कामयाब रहेंगे। बुद्धि से जुड़े कार्यों से आय में वृद्धि होगी। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ कार्यों में आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। इसी के साथ ही कारोबार में वृद्धि होगी। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार होगा।

मीन राशि-
इस राशि वालों को आज के दिन कोई अज्ञात भय सता सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ही आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।