home page

17 जनवरी 2025 का राशिफल : कल सकट चौथ के दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल

 | 
Horoscope for January 17, 2025: Tomorrow's horoscope for Sakat Chauth for people of Aries to Pisces zodiac signs
mahendra india news, new delhi

राशिफल में सकट चौथ के दिन कल शुक्रवार यानि 17 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रिजल्ट लेकर आएगा। कल राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। 

मेष राशि- 
इस राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कामयाबी मिल सकती है। अपनों का साथ होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों को लेकर सचेत रहें। लव लाइफ में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि- 
इस राशि वालों को कल आर्थिक कामयाबी मिलने के योग हैं। परिवार में चल रही अनबन को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार कार्यों में कामयाबी मिलेगी। इसी के साथ ही आय में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- 
इस राशि वालों का कल मन परेशान रहेगा। इसी के साथ ही आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कारोबारियों को व्यस्तता रह सकती है। लाइफस्टाइल में बदलाव हो सकता है।

कर्क राशि- 
इस राशि वालों के लिए कल का सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। जॉब में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि- 
इस राशि वालों को कल रोजी-रोजगार में उन्नति मिल सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अनजान लोगों को रुपए-पैसे देने में सतर्कता बरतें।

WhatsApp Group Join Now

कन्या राशि- 
इस राशि वालों के लिए कल पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। खान-पान में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन आप इनसे पार पा लेंगे। व्यापारियों को व्यापार में विस्तार मिल सकता है।

तुला राशि- 
इस राशि वालों के लिए कल का दिन लाभकारी दिन रहेगा। घर में भौतिक सुख-संपदा की स्थिति थोड़ी कष्टकारी हो सकती है। इसी के साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आप इसे दूर करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए जॉब में अच्छे मौके की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिलेगा।

धनु राशि- 
इस राशि वालों के लिए कल के दिन गुस्से पर काबू रखना चाहिए। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि-
इस राशि वालों को कल के दिन धन का निवेश नहीं करना चाहिए। कुटुंब सुख में बाधा रहेगी। भूमि, भवन व वाहन सुख में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों की ओर से अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि- 
इस राशि वालों के लिए कल के दिन जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन जॉब में परिवर्तन भी हो सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

मीन राशि-
इस राशि वालों के कल के दिन मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। नौकरी में विदेश जाने के अवसर बन रहे हैं। खर्चों में अधिकता हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।