29 जनवरी 2025 का राशिफल : मौनी अमावस्या के दिन आज मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

मौनी अमावस्या के दिन राशिफल में आज बुधवार को यानि 29 जनवरी 2025 को कई राशि वालों की किश्मत बदलने वाली है। बुधवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, जानिए आपका राशिफल
मेष राशि-
इस राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार से लाभ में कमी आ सकती है। किसी दोस्त के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
वृषभ राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनों का साथ होगा।
मिथुन राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन सुखद रहेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्रों को सहयोग से आय में वृद्धि के साधन संभव है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।
सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन मन अशांत हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी पेशा करने वालों को आय में वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कुछ जातकों का प्रेम विवाह की ओर जा सकता है।
तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन मन प्रसन्न रहेगा। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से निवेश कर सकते हैं। कामकाज में भागदौड़ रह सकती है। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मध्यम रह सकता है।
वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। बच्चों का साथ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन पिता का सान्निध्य मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। बड़े भाई-बहनों से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।
मकर राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से आय वृद्धि होगी। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन मन शांत रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रिसर्च से जुड़े कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी।
मीन राशि-
इस राशि वालों के लिए कल के दिन कला या संगीत को लेकर रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।