home page

20 अक्टूबर 2025 का राशिफल : दीपावली के दिन आज इन राशि वालों को हर रास्ते पर मिलेगा भाग्य का साथ, चमकेगा किश्मत का सितारा

 
Horoscope for October 20, 2025: On Diwali, these zodiac signs will find luck on every path, their star will shine
 | 
 Horoscope for October 20, 2025: On Diwali, these zodiac signs will find luck on every path, their star will shine
mahendra india news, new delhi

दीपावली का पर्व आज सोमवार को देशभर में मनाया जा रहा है। राशिफल में आज सोमवार यानि 20 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन भगवान शिव जी की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है। 


मेष राशि-
इस राशि वालों के लिए आज व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। प्रेम-संतान में ध्यान दें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। इस राशि वाले सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। इस राशि वाले हरी वस्तु पास रखें।


मिथुन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करिए। रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। इस राशि वाले काली जी को प्रणाम करते रहें।


सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। इस राशि वाले अपने पास पीली वस्तु का दान करें।

WhatsApp Group Join Now

कन्या राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। ये आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। इस राशि वाले अपने पास हरी वस्तु पास रखें।


तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का अद्भुत योग बन रहा है। स्वास्थ्य आपका थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। इस राशि वाले शनिदेव को प्रणाम करते रहें।


वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए आज व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। इस राशि वाले अपने पास पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि-
इस राशि वालों के लिए आज शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। धन में बढ़ोतरी होगी। कुटुंबों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। इस राशि वाले अपने पास लाल वस्तु पास रखें।


मकर राशि-सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हर तरह से एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। इस राशि वाले काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। हालांकि शुभ कार्यों में खर्च हो रहा है, फिर भी मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। इस राशि वाले अपने पास हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुरानी स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है, फिर भी स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखें। इस राशि वाले काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।