home page

28 अक्टूबर 2025 का राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्‍य का साथ, कमाई में होगा जबरदस्त इजाफा राशिफल में

 | 
Horoscope for October 28, 2025: Today, these zodiac signs will be blessed with good luck, and their earnings will increase significantly
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज मंगलवार यानि 28 अक्टूबर 2025 को कई राशि वालों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। मंगलवार के दिन भगवान बाला जी की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है। जानिए आज आपकी राशि में क्या लिखा है। 


मेष राशि- 
आज इन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव हो सकते हैं। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। 
वृषभ राशि- 
आज इन राशि वालों के लिए धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद खबर मिल सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। जॉब में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। 

Horoscope for October 28, 2025: Today, these zodiac signs will be blessed with good luck, and their earnings will increase significantly
मिथुन राशि- 
आज इन राशि वालों का दिन धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। इसी के साथ वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।
कर्क राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। 


सिंह राशि- 
आज इन राशि वाले के वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी दोस्त के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। इसी के साथ ही भागदौड़ अधिक रहेगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा
कन्या राशि- 
इस राशि वाले आज के दिन संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान को भी स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now

तुला राशि- 
आज इस राशि का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति हो सकती है। बातचीत में संयत रहें। परिवार का साथ म‍िलेगा। कारोबार में में कठिनाइयां आ सकती हैं। 


वृश्चिक राशि- 
आज इस राशि के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।
धनु राशि- 
इस राशि वाले आज के दिन व्यर्थ के क्रोध से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। आत्मसंयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साथ बन सकते हैं।

मकर राशि-
इस राशि वाले क्रोध के अतिरेक से बचें। जॉब के लिए इंटरव्यू आदि कार्यों में कामयाबी मिलेगी। किसी दोस्त का सहयोग भी मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। संयत रहें। जॉब में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। 

कुंभ राशि-
इस राशि वाले आज व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्‍व की पूर्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें।

मीन राशि- 
आज इस राशि के मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। संयत रहें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। ०