home page

30 अक्टूबर 2025 का राशिफल: आज कई राशि वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी

 | 
Horoscope for October 30, 2025: Today, many zodiac signs will achieve great success
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज वीरवार 30 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। वैसे देखे तो वीरवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने से भ्भगवान जी की कृपा बनी रहती है। आज आपका दिन कैस रहेगा, देखे आपका राशिफल। 
मेष राशि : 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कुछ व्यक्तिसोना खरीदने पर विचार कर सकते हैं। काम के साथ-साथ घूमना-फिरना भी जरूरी है, जो  टेंशन कम कर सकता है। बहुत अधिक काम का प्रेशर न लें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि :
इस राशि वालों को किसी प्रोजेक्ट से बड़ी धनराशि मिलने की उम्मीद है। जब आप शारीरिक गतिविधि के साथ अपनी डाइट को कंट्रोल करते हैं तो सेहत अच्छा रहता है। पेशेवर क्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने की संभावना है, लेकिन आप सब कुछ सराहनीय ढंग से संभाल लेंगे। किसी यात्रा पर किसी सेलिब्रिटी से मुलाकात होना संभव है। 
मिथुन राशि :
इस राशि वालों की जिंदगी में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आज नए मौके आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आप नया व्यायाम ट्राई करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं और सेहत के मोर्चे पर लाभ उठा सकते हैं। पहली बार में कुछ सही करने से आपको अच्छा फील होगा। 
कर्क राशि :
इस राशि वाले आर्थिक रूप से आज थोड़ा सावधान रहें। फिटनेस के मोर्चे पर शुरू की गई कोई नई एक्सरसाइज आपको फिट और एनर्जेटिक बनाए रखेगी। लव के मामले में आज वाद-विवाद करने से दूर रहें। प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।
सिंह राशि :
इस राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी स्कीम में निवेश किया गया पैसा बेहतरीन रिटर्न दे सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी कार्यक्रम या समारोह का इन्विटेशन मिल सकता है। यात्रा आनंददायक रहेगी। अच्छी फाइनेंशियल स्थिति के चलते आप संपत्ति खरीदने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने की पहल करें। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कन्या 
इस राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज आपकी कार्यालय में परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। पारिवारिक जिंदगी में खुशनुमा माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता के सेहत पर ध्यान दें।
तुला राशि :
इस राशि वाले आज आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए आप ध्यान या योग का सहारा ले सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपको अपनी पहचान बनाने का खास अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग आपके सपने को पूरा करने में सहायता करेगा। प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना कुछ लोगों के स्ट्रेस को दूर करेगा। आप में से कुछ लोग संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। 
वृश्चिक राशि :
इस राशि वालों को पिछले निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कार्य के सिलसिले में आप जो पहल करेंगे, उसका जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करने का यह अच्छा वक्त है। पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।


धनु राशि : 
इस राशि वालों के लिए शुभ दिन कहा जा सकता है। रुपये कमाने वालों के लिए एक बेहतरीन दिन होने की संभावना है। अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना और व्यायाम करना जरूरी है। पेशेवर मोर्चे पर रोज एक जैसा काम आपको बोर करने वाला लग सकता है, लेकिन आपको इसे जारी रखना चाहिए। 

मकर राशि : 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन वृद्धि की योजनाएं कामयाब होंगी और आपकी आर्थिक सिचूऐशन मजबूत होगी। आप आसानी से अपनी प्रतिदिन की लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज शामिल कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी ईमानदारी और समर्पण का रिजल्ट जल्द मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now


कुंभ राशि : 
इस राशि वाले को आज अच्छी कमाई की उम्मीद कर सकते हैं। शारीरिक फिटनेस को मेन्टेन करने पर फोकस करें,  पारिवारिक तौर पर कोई गुड न्यूज मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात भी हो सकती है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ में कड़वाहट दूर करने के लिए साथी के साथ हॉलिडे पर जाएं।

मीन राशि :
इस राशि वाले जिस अवसर का इंतजार कर रहे हैं, वह जल्द ही मिलने वाला है। अंतिम वक्त में आपको सौंपा गया काम सही ढंग से पूरा हो जाएगा। प्रतिदिन वर्कआउट करने की आपकी आदत से आपको सेहत के मामले में सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं।