home page

5 अक्टूबर 2025 का राशिफल : आज यह राशि वाले सतर्क रहें, नहीं तो झेलनी पड़ सकती है परेशानी

 | 
Horoscope for October 5, 2025: People of this zodiac sign should be cautious today, otherwise they may have to face trouble
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज  रविवार यानि 5 अक्टूबर 2025 का राशिफल दिन कई राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। वहीं कई राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा। नहीं तो उन्हें मुश्किलें झेलनी पड़ सकती है। वैसे देखे तो रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है। 
 

राशिफल-
मेष 
इस राशि वाले आज के दिन आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। जॉब चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी। सरकारी तंत्र से जुड़े रहेंगे। एक अच्छा समय। इस राशि वाले सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ राशि- 
इस राशि वाले आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों का विघ्न-बाधा खत्म होगी। लेकिन मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सेहत थोड़ा नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। इस राशि वाले आज के दिन हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान बहुत अच्छा। इसी के साथ ही आज बिजनेस बहुत अच्छा। इस राशि वाले काली जी को प्रणाम करते रहें।

WhatsApp Group Join Now

कर्क राशि- 
इस राशि वालों की आज व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी। इसी के साथ ही अदालत में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान अभी भी थोड़ा मध्यम है। व्यापार अभी शनै-शनै चलेगा। इस राशि वाले आज लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि-
इस राशि वालों को आज भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। इसी के साथ ही धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। अपने पास पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- 
इस राशि वालों को आज के दिन सावधान रहना होगा। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। सेहत मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। इस राशि वाले आज के दिन लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- इस राशि वालों को आज जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, थोड़ा-सा शारीरिक तापमान बढ़ सकता है, बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। इस राशि वाले अपने पास लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- 
इस राशि वालों पर आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। सरकारी तंत्र से थोड़ा बचकर रहिए। व्यवसाय में खर्च थोड़े बढ़ जाएंगे। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार की स्थिति अच्छी है। इस राशि वाले आज लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- 
इस राशि वाले आज के दिन बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। सेहत आपका ठीक है, प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार सही है। इस राशि वाले अपने पास लाल वस्तु रखें।

मकर राशि-
इस राशि वाले आज के दिन गृह कलह से बचें। इसी के साथ ही सेहत अच्छा है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान व व्यापार बहुत अच्छा। इस राशि वाले आज हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मीन राशि-
इस राशि वालों का आज अभी भी मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी बेहतर हो गई है। व्यापार भी थोड़ा बेहतर हुआ है। जुबान पर नियंत्रण रखें। इसी के साथ ही निवेश से बचें। इस राशि वाले अपने पास लाल वस्तु रखना शुभ होगा।