home page

30 सितंबर 2025 का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का आज कैसा रहेगा दिन

 | 
Horoscope for September 30, 2025: How will the day be for Aries to Pisces
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज मंगलवार यानि 30 सितंबर 2025 को कई राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मंगलवार के दिन भगवान बाला जी की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है। 

मेष राशि-
इस राशि वालों के आज के दिन अच्छे फलों को लेकर आया है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जॉब पेशा करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आय में वृद्धि के संकेत हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृषभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन मन अशांत हो सकता है। हालांकि कार्यालय में धैर्य के साथ कार्य करें और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता पा सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापारियों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन वाणी में मधुरता रहेगी। स्वजनों के सदस्य की किसी बात से मन परेशान हो सकता है। जॉबी में बदलाव के साथ उन्नति के मौके मिल सकते हैं। जॉब के सिलसिले में परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन मिश्रित फलदायी हो सकता है। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में कामयाबी प्राप्त होगी।

सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन ऊर्जा आज हाई रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में कामयाबी मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बुद्धि के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद खबर मिल सकता है। जीवनसाथी को तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला सिद्ध हो सकता है।

तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। कार्यालय की टीम मीटिंग में नए आइडिया के साथ शामिल हों। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जॉब में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी दोस्त के सहयोग से जॉब के मौके मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कुछ जातकों को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर दोबारा कार्य करना पड़ सकता है, इससे निराशा का भाव मन में आएगा। पर्सनल लाइफ में थोड़ी टेंशन बढ़ सकती है।

धनु राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हालांकि जीवनसाथी के साथ को लेकर मन परेशान रहेगा। अधिक गुस्से से बचें, वरना बीपी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। जॉब में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि-
इस राशि वालों के आज के दिन करियर में नई उपलब्धि दिला सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक फायदा के सुअवसर मिलेंगे। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपनों का साथ मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन मन परेशान हो सकता है। स्वजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। इसलिए आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाकर चलें।

मीन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। हालांकि लव लाइफ में चल रही अनबन को लेकर अशांत हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को यात्रा से फायदा होगा।