10 जून 2025 का राशिफल: आज कई राशि वालों की बदलेगी किश्मत, जानिए अपनी राशि का हाल

 | 
Horoscope of 10 June 2025: Today the luck of many zodiac signs will change, know the condition of your zodiac sign
mahendra india news, new delhi

आज मंगलवार यानि 10 जून 2025 को कई राशि वालों की किश्मत बदलने वाली है। मंगलवार के दिन भगवान बाला जी की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है। जानिए आज के राशिफल में आपकी राशि के अंदर क्या लिखा है। 


आज का राशिफल-
मेष राशि- 
इस राशि वाले व्यक्तिकिसी भी तरह का कोई रिस्क न लें, खासतौर पर शारीरिक रिस्क। प्रेम-संतान करीब-करीब ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। इस राशि वाले लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- 
इस राशि वालों की प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। धन का आवक बढ़ेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। इस राशि वाले लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- 
इस राशि वाले व्यक्तियों के शत्रु परास्त होंगे। कार्यों विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग रहेगा। व्यापार भी आपका अच्छा। इस राशि वाले काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- 
इस राशि वाले व्यक्ति प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। इस राशि वाले लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- 
इस राशि वाले व्यक्ति के गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा मे बढ़ोतरी होने के बावजूद भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। इस राशि वाले लाल वस्तु पास रखें।

WhatsApp Group Join Now

कन्या राशि- 
इस राशि वाले व्यक्ति के पराक्रम रंग लाएगा। अगर आपने कुछ सोचा है तो उसे पूरा करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। इस राशि वाले पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- 
इस राशि वाले व्यक्ति कुटुंब में वृद्धि। धन का आवक बढ़ेगा। निवेश मत करिए। जुबान पर काबू रखिए। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन वाणी के कारण कमी आ जाएगी। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। इस राशि वाले लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि-
इस राशि वाले व्यक्तियों का भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि वाले शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- 
इस राशि वाले व्यक्तियों को अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा मिल सकता है। बाकी प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- 
इस राशि वालों के धन का आवक बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। इस राशि वाले शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- 
इस राशि वालों को उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा, इस राशि वाले सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि- 
इस राशि वालों को भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार अच्छा है। इस राशि वाले लाल वस्तु पास रखें।