25 अप्रैल 2025 का राशिफल : आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 | 
Horoscope of 25 April 2025: How will the day be for people from Aries to Pisces
mahednra india news, new delhi

राशिफल में आज शुक्रवार यानि 25 अप्रैल 2025 को कई राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज का दिन हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां संतोषी की पूजा-आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि मां संतोषी जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। 


मेष राशि:
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। सिंगल जातकों के लिए लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। 

वृषभ राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको पारिवारिक जीवन में कुछ मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज कोई करीबी मित्रों आपसे आर्थिक मांग सकता है।

मिथुन राशि : 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्यों को पूरा करें। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को खूब मेहनत करना चाहिए। व्यापार में मुनाफा होगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। धन-संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। 

WhatsApp Group Join Now

कर्क राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। घर में मेहमानों के आगमन से सकारात्मक माहौल रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।

सिंह राशि :
इस राशि वालों के आज लंबे वक्त से रुके हुए कार्य सफल होंगे। स्वजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है,लेकिन पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। कार्यस्थल पर कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। इसी के साथ आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतें।

कन्या राशि :
इस राशि वालों के लिए आज का दिन घर के किसी सदस्य के विवाह में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। कुछ जातकों को ससुराल पक्ष में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी संग बातचीत के जरिए परेशानी का समाधान निकालें।


तुला राशि: 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आपको कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे,लेकिन बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को बहुत संभालकर रखें। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि:
इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ आशीर्वाद से करियर में अपार कामयाबी मिलेगी। 

धनु राशि :
इस राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों को टाइम पर पूरा करने की कोशिश करें। लॉन्ग टर्म प्लान पर फोकस करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जरुरी कार्यों में दोस्त आपकी मदद कर सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी और समझदारी से रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे।


मकर राशि :
इस राशि वालों के लिए आज का दिन पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेसमेन को सोच-समझकर इनवेस्ट करना चाहिए। पारिवारिक जीवन की समस्याओं को ज्यादा बढ़ने दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। आज परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक मदद की जरुरत पड़ सकती है।

कुंभ राशि : 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन नए अवसरों से भरपूर होगा। जरुरतों की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। विरासत में संपत्ति मिल सकती है। हालांकि, ऑफिस के कुछ कार्यों को पूरा करने में खूब मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि :
इस राशि वालों के लिए आज के दिन मिला जुला परिणाम देने वाला है। भविष्य से जुड़े फैसले सावधानी से लें। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। मां बाप की सेहत पर ध्यान दें। सेहत से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। आज कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात से चेहरे पर मुस्कान आएगी।