home page

29 अगस्त 2025 का राशिफल: आज राशि वालों के होगी मौज, बदलेगा किश्मत का सितारा

 | 
Horoscope of 29 August 2025: Today zodiac signs will have fun, the star of luck will change
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को कई राशि वालों के मौज होगी। आज से कई राशि वालों की किश्मत का सिताराा बदलेगा। शुक्रवार का दिन वैसे देखे तो मां संतोषी जी के समर्पित रहता है। इस दिन मां संतोषी जी की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है। 


मेष राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार सही चल रहा है। आज के दिन सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। आज के दिन हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार सही रहेगा। आज के दिन हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन कलह से बचें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। आज के दिन लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन पराक्रमी बने रहेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य भी ठीक है। आज के दिन पीली वस्तु पास रखें।

WhatsApp Group Join Now


कन्या राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। जुबान पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। आज के दिन काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- नायक, नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। आज के दिन शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। आज के दिन लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज के दिन लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन कानूनी स्थिति आपकी मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। आज के दिन काली जी को प्रणाम करते रहें।


कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। आज के दिन हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। वाहन धीर चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। आज के दिन पीली वस्तु पास रखें।