30 अप्रैल 2025 का राशिफल: जानिए आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

 | 
Horoscope of 30 April 2025: Know how the day will be for people from Aries to Pisces
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज बुधवार 30 अप्रैल 2025 को कई राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन भगवान गणेश जी की पूजा करने से हमेशा कृपा बनी रहती है। आपकी राशि में आज के दिन क्या लिखा है। जानिए आज का राशिफल। 

राशिफल-
मेष राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज धनदायक योग बन रहा है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा। किसी शुभ व्यक्ति से आपका काम बनेगा। इस राशि वाले व्यक्तिपीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। इस राशि वाले पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। इस राशि वाले आज पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा का योग। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। इस राशि वाले आज पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक कामयाबी मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा है। इस राशि वाले पीली वस्तु पास रखें।

WhatsApp Group Join Now

कन्या राशि-
इस राशि वालों के लिए आज भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा है। इस राशि वाले भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। इस राशि वाले पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग है। घर में कोई उत्सव। शुभ संस्कार। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम में उलझें मत बाकी सब ठीक है। इस राशि वाले लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- 
इस राशि वाले विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। इस राशि वाले काली जी की शरण में रहें और उन्हें प्रणाम करें।

कुंभ राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज कुंभ राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। घरेलू सुख बढ़ चढ़कर रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। शुभ समय। इस राशि वाले पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक उत्थान करेंगे। प्रेम का साथ होगा। शुभ समय। इस राशि वाले पीली वस्तु पास रखें।