home page

राशिफल: आज कई राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, कई राशि वालों का चमकेगा भाग्य

 | 
Horoscope: Today people of many zodiac signs will get good news, luck of many people of zodiac signs will shine
mahendra india news, new delhi

आज कई राशि वालों का भाग्य चमकेगा, इसी के साथ कई राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा। दैनिक राशिफल में प्रतिदिन होने वाली बिजनेस, लेन-देन, जॉब, स्वजन, दोस्तों के साथ संबंध को लेकर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज शुक्रवार 26 जुलाई 2024 को आपका दिन कैसा रहने वाला है।


मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए उत्तम वक्त चल रहा है, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि मित्रों का सहयोग एवं तीर्थ यात्राएं संभव है नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। मां लक्ष्मी की उपासना करें लाभ मिलेगा
 

वृषभ राशि
इस राशि के व्यक्तियों के वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। जिससे मन आनंदित एवं हर्षित रहेगा पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। भाग्योदय संभव है। शुभता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें

मिथुन राशि
गाय को रोटी खिलाये नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। तीर्थ यात्रा भी संभव है जप मेडिटेशन या भक्ति भाव से लाभ होगा


कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए भाग्योदय का समय चल रहा है । रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है मेडिटेशन करें लाभ मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now


सिंह राशि
इस राशि वाले अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। व्यवसाय या कारोबार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे तीर्थ यात्रा से मन मे सुकून मिलेगा रुके हुए काम बनेंगे। रचनात्मक कार्य से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।


कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के मन में उद्वेग या घबराहट बनी रहेगी वहीं राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। ध्यान योग या भक्ति योग करें लाभ मिलेगा।


तुला राशि
इस राशि के लोग अपने बढ़ते हुए जिम्मेदारियां से आप थका थका महसूस करेंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आप तनाव महसूस कर रहे हैं। मन को शांत एवं विनम्र बनाए रखें इसके लिए धर्म को अपना साथी बनना आवश्यक होगा।


वृश्चिक राशि
इस  राशि वाले जातकों के लिए विवाह का समय चल रहा है आय की दृष्टि से समय उत्तम है । कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। तीर्थ यात्रा या लंबी यात्राएं होगी। आपको संतान के करियर को लेकर तनाव रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।


धनु राशि
आय सम बना रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी कोई शुभ संदेश मिल सकता है हनुमान जी की पूजा करें लाभ होगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से कानून में चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा।


मकर राशि
इस राशि के व्यक्तिजीवन के छोटी-मोटी रूकावटों से मन खिन्न रहेगा रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मान प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा।


कुम्भ राशि
इस राशि के व्यक्तिशत्रु या प्रतिद्वंदियों से परास्त होंगे वाणी की कठोरता से कार्य बिगड़ेंगे । व्यवहार में नम्रता बढ़ाते हैं गणपति उपासना एवं मेडिटेशन करें आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि
इस राशि वाले जातकों के मान प्रतिष्ठान में वृद्धि। लेकिन राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए उत्तम नहीं है। घर परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।