2 नवंबर 2024 का राशिफल : आज इन राशि वालों की बदलेगी किश्मत, जानिए आज का राशिफल

राशिफल में आज 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा है। गोवर्धन पूजा का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आज आपकी राशि में क्या लिखा है।
मेष राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ ही विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ की परेशानी बढ़ सकती हैं।
वृषभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार पर ध्यान रखें। कारोबारी कार्यों में कठिनाइयां आ सकती है। परन्तु किसी दोस्त की मदद मिलेगी। मां से धन की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। बाप से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि-
इस राशि वाले संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वजनों की सेहत का ध्यान रखें। धनखर्च में वृद्धि होगी। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इसी के साथ ही परिजनों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।
सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। इसी के साथ ही पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि-
इस राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें। नौकरी मेंअफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। व्यर्थ की चिंता बढ़ सकती हैं।
तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए आज मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकतेहैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए आज मन अशान्त हो सकता है। परिवार का व्यर्थके वाद-विवाद सेबचें। किसी महिला सेधन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणेरुष्टा-क्षणेतुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें।
धनु राशि-
इस राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है।
मकर राशि-
इस राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य से मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।
कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों मेंसफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।