home page

12 अक्टूबर 2024 का राशिफल : सर्वार्थ सिद्धि योग से इन राशि वालों को भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा, जानिए आपका राशिफल

 | 
Horoscope for October 12, 2024: People of these zodiac signs will get full support of luck due to Sarvartha Siddhi Yoga, know your horoscope
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज शनिवार 12 अक्‍टूबर 2024 को दशहरे के दिन शनिदेव मेष और कर्क सहित 5 राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग के शुभ संयोग के बीच आपको हर कार्य में कामयाबी मिलेगी और आपके धन में भी कई गुना बढ़ोतरी होगी। आपको भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा और पूरा दिन परिवार के साथ प्रसन्‍नता में बीतेगा। जानिए आज का राशिफल। 

शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-अर्चना करें। हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। 

मेष राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। इसी के साथ ही रहन-सहन में कुछ दि‍क्‍कतें बनी रहेंगी। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।


वृषभ राशि- 
इस राशि वालों की आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। इसी के साथ ही शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होना। खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। घर पर मांगलिक कार्य होंगे। भाई-बहन के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now

मिथुन 
इस राशि के लिए आज क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पिता का सहयोग मिलेगा। इसी के साथ खर्च अधिक रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वहीं धार्मि‍क कार्यों में रुचि‍ बढ़ेगी।

कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुन:सम्पर्क बन सकते हैं। इसी के साथ ही माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्ष‍िक कार्यों में कामयाबी के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। खर्चों से परेशान हो सकते हैं। इसी के साथ ही किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। 

कन्या राशि-
इस राशि वाले आज के दिन व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। इसी के साथ अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। वहीं आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।

तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। इसी के साथ ही क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। इसी के साथ ही वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

वृश्चिक राशि- 
इस राशि वालों का दिन में मन अशान्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। इसी के साथ ही जॉब में कठिनाइयों का सामना हो सकता है।

धनु राशि-
इसी के साथ ही आज आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरी स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि-
आज इस राशि वालों के लिए आज मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। म‍ित्रों के साथ यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के सेहत का ध्यान रखें। किसी दोस्तों के सहयोग से रोजगार के मौके मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा।

मीन राशि- 
आज के दिन इस राशि वालों के लिए मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। इसी के साथ परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।