home page

20 अक्टूबर 2024 का राशिफल : करवा चौथ के दिन आज कई राशि वालों की चमकेगी किश्मत

 | 
Horoscope for October 20, 2024: On the day of Karva Chauth, luck will shine for many zodiac signs
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज रविवार यानि 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन कई राशि वालों की किश्मत चमकेगी। आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ पर संचार करेंगे, जिससे गौरी योग का निर्माण होगा। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि गौरी योग के साथ आज व्यतीपात योग और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज मेष राशि वाले घर के सभी रुके हुए काम पूरे करेंगे और तुला राशि वालों की सभी मानसिक चिंताएं दूर होंगी। जानिए आज का राशिफल।ञ

मेष 
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि वाले आज आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। करियर से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें। कार्यालय में चैलेंजिंग टास्क की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।


वृषभ राशि- 
आज इस राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के माध्यम से सुलझाएं। शैक्षिक कार्यों में कामयाबी हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें। आज आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। पार्टनरशिप के साथ नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now


मिथुन 
इस राशि वालों को आज अपना टैलेंट साबित करने का कई अवसर मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में भी मन लगेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरीपेशा वालों का पदोन्नति हो सकती है। कार्यालय के कुछ कार्य तनाव बढ़ा सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और स्ट्रेस कम करने के लिए फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें।

कर्क 
इस राशि के कुछ जातकों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वालों के लिए यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चले रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। करियर में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। फैमिली इश्यूज को दूर करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। 

सिंह राशि- 
इस राशि वालों को आज बहुत सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। इस राशि वालों के आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। इसी के साथ ही बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। वैवाहिक जिंदगी में खुशहाली का माहौल रहेगा। इस राशि वाले मां बाप के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भावुकता से बचें। फैमिली के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। आज आपकी लंबे समय के बाद पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कन्या 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इसी के साथ खर्चों पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी न करें। लंबी यात्राओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी अच्छा दिन है। छात्रों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। 

तुला
इस राशि वालों को आज सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहना होगा। इस राशि वाले आज आलस्य से दूर रहें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। इसी के साथ ही घर खरीदने या बेचने का प्लान बन सकता है। आज आपके कार्यालय के सभी कार्य कामयाब होंगे। करीबी मित्रों या रिश्तेदारों की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

वृश्चिक 
इस राशि के जातकों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। इस राशि वाले धन का आवक बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि वालों को अचानक से किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। कार्यालय में काफी बिजी शेड्यूल रहने वाला है। मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। पार्टनर का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें और टेंशन से बचें।

धनु राशि-
इस राशि वालों को आज बेकार से वाद-विवाद से बचना चाहिए। कार्यालय में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। स्वजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। क्रोध से बचें। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। करियर की बाधाएं खत्म होंगी। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। खर्चों पर नजर रखें। जल्दबाजी में किसी चीज की खरीदारी करने से बचें।

मकर 
आज इस राशि वालों के लिए दिन लक्की रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निवेश के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लेने लाभकारी साबित हो सकता है। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। कुछ जातकों को जीवनसाथी से अनबन संभव है। सामाजिक कार्यों मे दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप नए कार्यों की भी शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ 
इस राशि वालों के लिए आज आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। कुछ जातकों को प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यालय में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कुछ मामलों में शांति बनाए रखें। आपको कड़ी मेहनत और लगन का फल जरूर मिलेगा। इस राशि वालों के करियर में खूब तरक्की करेंगे। इस राशि वाले गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। यातायात के नियमों का पालन करें। 

मीन राशि- 
इस राशि वालों को दिन की शुरुआत में छोटी-मोटी आर्थिक परेशानी हो सकती हैं। पारिवारिक जिंदगी सुखमय रहेगा। आज लाइफ पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल योजना कर सकते हैं। इससे लव लाइफ में खुशियां आएंगी। कुछ जातक नए गाड़ी की खरीदारी करने की भी योजना बना सकते हैं। आज आपको अपने करीबी मित्रों से आर्थिक सहायता भी मिल सकती है।