home page

22 अक्टूबर 2024 का राशिफल: आज कई राशि वालों को चलना होगा संभाल कर, नहीं तो होगी मुश्किल

 | 
Horoscope for October 22, 2024: Today people of many zodiac signs will have to walk carefully, otherwise it will be difficult
mahendra india news, new delhi
राशिफल में आज कई राशि वालों को संभाल कर चलना होगा। नहीं तो उन्हें परेशानी झेलनी पड़ सती है। आज 22 अक्टूबर 2024 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा करने से जीवन की समस्त बाधा और दुखों से छुटकारा मिलता है। इसी के साथ ही पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आज आपका दिन कैस रहने वाला है, जानिए आपका राशिफल। 


मेष - 
आज इस राशि वालों के लिए दिनचर्या मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित रहेगी। जिससे आप सुकून और राहत महसूस करेंगे। मनोरंजन आदि में भी समय व्यतीत होगा। इसी के साथ आज सरल स्वभाव बनाकर रखें। वाद-विवाद में पड़ना आपकी मान-हानि करवाएगा। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श जरूर कर ले। 

वृषभ 
आज वृषभ राशि वालों को संपत्ति के व्यापार आदि से फायदा मिलेगा। यह कायमाबी का हफ्ता है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं। आपको साझेदार से फायदा होगा। प्रतिदिन के काम फायदा देने वाले होंगे। मन में उधेड़बुन चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि:
इस राशि वालों को आज दिन अच्छा रहेगा। रुका धन वापस मिलेगा। यह दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बीमारी आदि का पता चलेगा लेकिन जल्द ही छुटकारा पा लेंगे। कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। जीवन के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। निजी और व्यवसायिक जीवन में तरक्की करेंगे। बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। अपने प्रोफेशनल लाइफ के बारे में माता-पिता से बात करने का सही समय।

कर्क राशि :
इस राशि वालों को आज किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति वैसे तो ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी कार्य बेहद संभल कर करें। आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं। खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है। जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती को अच्छे से संभालेंगे।


सिंह राशि: 
इस राशि वाले आज धन का लेन-देन सोच-समझकर ही करें। रुपये न फंसाएं तो ही आप फायदे में रहेंगे। आज आपको सावधान रहने की सख्त जरूरत है। कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें। परेशानियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। छात्र हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि:
इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। स्वजनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। निजी जीवन में छोटे-मोटे बदलाव संभव हैं जो आपके करियर को प्रभावित कर सकते हैं। आप खुद को मोटिवेटेड रखें। कोई नई नौकरी खोजनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


तुला राशि:
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत पूरी होगी लेकिन फल उसके अनुसार नहीं मिलेगा। आज के दिन सभी कार्य शांति और धैर्य से करें। हालांकि कोई पुरान रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा। 


वृश्चिक राशि:
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके सपनों के पूरे होने का वक्त आ गया है। पारिवारिक मामलों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। नई जॉब पाने के लिए शुभ समय। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। इस समय किया गया निवेश आपको भविष्य में अच्छा लाभ देगा।

धनु राशि:
इस राशि वाले आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें, नुकसान हो सकता है। कहीं बाहर घूमने जाना हो सकता है। व्यापार में नए लोगों से मुलाकात होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती हैं। विद्यार्थी हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। जीवन के प्रति आशावादी बने रहें। कुछ निजी और व्यवसायिक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि: 
इस राशि वालों को आज के दिन सावधान रहने की खास जरुरत है। नकरात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। इसी के साथ ही संचित धन में कमी आए सकती है और धन की समस्या भी हो सकती है। आपको अपने करियर और काम के बारे में एनालिसिस करने का समय है।

कुंभ राशि:
इस राशि वालों को भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन फायदा होगा। नई स्कीमें बनेंगी लेकिन पूर्ण नहीं हो पाएंगी। हालांकि यह दिन आपके लिए अच्छा है। अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। आज का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा है लेकिन लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। दापंत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान पक्ष से भी शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मीन 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। इस राशि वाले निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। इसके सही मौके का इंतजार करना चाहिए। किसी भी विवादों और झगड़ों से बचने के लिए अपने निजी जीवन में शांत रहें। आज आप व्यस्त रहेंगे।