home page

26 अक्टूबर 2024 का राशिफल: शुभ योग से आज कई राशि वालों की चमेकगी किश्मत, जानिए आपका राशिफल

 | 
Horoscope for October 26, 2024: Due to auspicious yoga, luck will shine for many zodiac signs today, know your horoscope
mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज शुक्रवार यानि 26 अक्टूबर को कई राशि वालों की शुभ योग से किश्मत का सितारा चमकने वाला है। जानिए किस राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। 


​मेष 
इस रााि वालों के लिए अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है ऐसे में राशि के जातको को सेहत का ध्यान रखना होगा और साथ ही विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। संतान पक्ष से संबंधित किसी बात को लेकर आज आपको चिंता होगी। 

​वृषभ 
इस राशि के लिए मंगलवार आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज राजनीतिक ओर सामाजिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आपका आज कुछ नए लोगों से संपर्क बनेगा जिससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। सरकारी जॉब से जुड़े लोगों को आज प्रमोशन और पद लाभ का मौका मिल सकता है। 


​मिथुन 
इस राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी प्रिय और मूल्यवान चीजों के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए आज आप किसी यात्रा पर जाएं तो सावधान रहें। लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

​कर्क 
इस राशि के सितारे बताते हैं कि आपके लिए लिए आज का दिन मंगलवार मंगलकारी रहेगा। आपको आज प्रॉपर्टी से संबंधित काम में कामयाबी मिलेगी। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने की स्कीम बना रहे हैं तो वह भी अच्छा रहेगा। शाम से लेकर रात तक किसी प्रिय व्यक्ति से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जॉब की तलाश में भी सफलता मिल सकती है। 

WhatsApp Group Join Now

​सिंह
इस राशि वालों के लिए आज का आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता और व्यवहार कुशलता से समाज में सम्मान मिलेगा। कारोबार में आज लाभ वृद्धि होने से आपको आज खुशी मिलेगी और आपकी मानसिक चिंता और उलझन दूर होगी। जॉब क्षेत्र से संबंधित आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। आपको आज रुचिकर भोजन भी प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में सहभागी बनेगे।


​कन्या 
इस राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है। ग्रहों की शुभ स्थिति की वजह से आप आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। कारोबार में लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 


​तुला 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में खूब लाभ मिलेगा। आपकी बीते समय से चली आ रही किसी परेशानी का भी समाधान होगा। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। सायंकाल के समय निकट अथवा दूर की यात्रा से संबंधित मामले बनकर स्थगित हो सकते हैं। किसी स्वजन की तरफ से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। 


​वृश्चिक
इस राशि वालों को आज के दिन संभल कर रहना होगा। इस राशि के जातक आज भावुकता से बचें क्योंकि इसकी वजह से आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है इससे बचने के लिए मन को संयमित रखें और सोच समझकर बोलें। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। 


​धनु 
इस राशि के सितारे बताते है कि आपका दिन आज आनंददायक बीतेगा। आपके शत्रु और विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिससे आपका मनोबल और उत्साह बना रहेगा। इसी के साथ ही जॉब में आज आपको किसी महिला दोस्त के सहयोग से फायदा मिलता दिख रहा है। 


​मकर
इस राशि के जातको के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलेगा। जो लोग वस्त्र एवं शौक श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करते हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। 

​कुंभ 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपकी चली आ रही किसी परेशानी का आज समाधान होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष में बेहतरी आएगी। जो व्यक्ति बीमार चल रहे हैं आज उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। 

​मीन 
इस राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। संतान से संबंधित किसी चिंता और समस्या का समाधान हो जाएगा। वैवाहिक जीवन में आपके तालमेल बना रहेगा। इसी के साथ ही इस राशि वालों को दीर्घकालीन निवेश के द्वारा भी आपको आज लाभ मिल सकता है। बिजनेस में भी आज कमाई अच्छी होगी।