home page

3 अक्टूबर 2024 का राशिफल : नवरात्रि के प्रथम दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानिए आपका राशिफल

 | 
 3 अक्टूबर 2024 का राशिफल : नवरात्रि के प्रथम दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानिए आपका राशिफल

mahendra india news, new delhi

राशिफल में आज 3 अक्टूबर 2024 को कैसा रहेगा, इसके बारे में ज्योतिषचार्य पंडित एनके शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन किन राशि वालों पर मां दुर्गा की कृपा बरसेगी और किन राशि वालों को कारोबार में फायदा होगा, मां दुर्गा की कृपा से किन राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी और किन राशि वालों की परेशानियां कम होंगी. जानिए आपका राशिफलञ 

मेष राशि- 
इस  राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि व्यापारियों को कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें। इसी के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। स्वजन की किसी महिला से धन मिल सकता है। गाड़ी सुख में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि-  
इस राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यों को धैर्य के साथ पूरा करें। अनुशासन व ईमानदारी से कार्यों को करने से आप उच्चाधिकारियों को प्रभावित भी कर पाएंगे। जॉब में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्य में वृद्धि होगी। इसी के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य से गुड समाचार मिल सकता है। अपनों का साथ होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

WhatsApp Group Join Now

मिथुन राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के किसी महत्वपूर्ण कार्य में कामयाबी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि किसी भी काम में बहुत जल्दबाजी ने करें, वरना मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। जॉबी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ रहेगा। व्यापारियों के लिए शुभ दिन। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण मन परेशान हो सकता है। इसी के साथ ही बातचीत में संतुलन बनाकर रखें, वरना कार्यालय में वाद-विवाद हो सकता है। बेकार के क्रोध से बचें। संतान व जीवनसाथी की स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ होगा, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के अच्छे विकल्प सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ ही आर्थिक लाभ के संकेत हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बड़ों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 


कन्या राशि- 
इस राशि वालों का आज अतीत की बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कार कार्यों में कामयाबी मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में उच्चाधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आर्थिक रूप से संतुलन बनाकर चलें।

तुला राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन कुछ वस्तुओं को लेकर मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। जॉब की तलाश करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन महत्वपूर्ण कार्यों में कामयाबी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आय में कमी व खर्च ज्यादा की स्थिति से परेशान भी हो सकते हैं। पिता से धन मिल सकता है। स्वजनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। जॉब पेशा करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

धनु राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मुश्किलों का सामना करने के कारण मन परेशान रह सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी दोस्त का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक लाभ के मौके भी मिलेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। धैर्य से काम लें। अटके हुए कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।

मकर राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज के दिन कुछ जातकों के लिए जॉब में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। छात्रों के लिए अच्छा समय रहने वाला है।

कुंभ राशि- 
इस राशि वालों के लिए आज शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इसी के साथ ही आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। इसी के साथ ही बातचीत में बैलेंस बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में फायदें में वृद्धि होगी। आय के नवीन सोर्स बनेंगे, पुराने सोर्स से भी धन आएंगा, जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें। व्यापार अच्छा दिख रहा है।

मीन राशि-
इस राशि वालों के लिए आज के दिन जातकों को पारिवारिक मामलों में धैर्य के काम लेना होगा। परिवार में भी शांति बनाए रखने का प्रयास करें। इसी के साथ ही धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है। भूमि, भवन व गाड़ी की खरीददारी संभव है। अपनों का साथ होगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा।