17 सितंबर 2024 का राशिफल : आज का दिन इन राशि वालों के लिए लाभकारी, जानिए आपका राशिफल

mahendra india news, new delhi
आज मंगलवार 17 सितंबर 2024 का राशिफल में कई राशि वालों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि चंद्रमा का गोचर मंगलवार को कुंभ राशि में होने से गजकेसरी योग बन रहा है जबकि सूर्य गोचर कन्या राशि में होने से आज शुक्रादित्य योग बन रहा है। जबकि बुध आज सिंह राशि में सूर्य से द्वादश भाव में होकर वाशी योग बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे में आज का दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लिए लाभकारी होगा। जबकि आज मेष और धनु राशि के जातकों को परेशानी हो सकती है। जानिए ऐसे में आपकी राशि में क्या लिखा है।
मेष
ज्योतिषचार्य पंडित नीरज ने बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए आज के दिन का पहला भाग आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। स्वजनों में किसी बात को लेकर निकट संबंधियों से कहासुनी होने की आशंका है इसलिए संयम से काम लेना होगा। इसके लिए कार्यक्षेत्र में आज आपको सावधानी से काम करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका सामान्य रहेगा।
वृषभ
इस राशि वालों के लिए दिन सामान्य रूप से फायदा वाला रहेगा। आपको आज जरूरी कार्य दिन के पहले भाग में ही निपटाने का प्रयास करेंं। इसी के साथ ही आज निवेश करने से बचें, नहीं तो आपका धन फंस सकता हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहने के कारण मन प्रसन्न होगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि वालों के लिए आज के दिन फायदें का मौका लेकर आया है। ऐसे में आज मिथुन राशि के जातकों को काम पर ध्यान देना होगा और आलस से बचना होगा। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होने से आर्थिक पक्ष पक्ष कुछ कमजोर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। खान पान पर ध्यान दें, पेट संबधी समस्या हो सकती है।
कर्क
इस राशि के जातकों की आज दिन के पहले भाग में मानसिक चंचलता बनी रहेगी, परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत तो करनी पड़ेगी, लेकिन सकारात्मक रिजल्ट भी मिलेंगे जिससे आपको मानसिक संतोष प्राप्त होगा। विदेशी वस्तुओं के व्यापार या शेयर संबंधी व्यवसाय में निवेश लाभदायक रहेगा।।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज सरकारी क्षेत्र में मान सम्मान मिल सकता है। राजकीय कार्य में भी आपको आज कामयाबी मिलेगी। सुख साधनों की प्राप्ति हो आपका मन आज प्रसन्न होगा। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सूर्य और शुक्र की युति हो रही है जिससे इस राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज पिता और परिवार का मदद प्राप्त होगा। आपकी बुद्धि खूब चलेगी और आप आज काम में कामयाबी पाएंगे। मान सम्मान का भी आपको आज लाभ मिलेगा। धर्म और ज्योतिष की ओर आपका आज रुझान रहेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको सुख प्राप्त होगा। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं।
तुला राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। इन्हें आज भाग्य का साथ प्राप्त होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था या सरकारी क्षेत्र से लाभ का आपको अवसर मिलेगा। विरोधी को शांत रखने से सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा लेकिन संतान की स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक
इस राशि वालों की आज धार्मिक कार्य कलापों में रुचि रहेगी लेकिन व्यस्तता के कारण मानसिक टेंशन बनी रहेगी। व्यवसायिक स्थल पर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, लेकिन सहकर्मियों के व्यवहार से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। दोपहर तक धन लाभ के प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। व्यापारी वर्ग कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनाएंगे जिसमें इनको आज कामयाबी मिलेगी। संध्या के बाद परिजनों के साथ सुख-शांति से समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको सजग रहना चाहिए।
धनु राशि
इस राशि वालों के लिए आज के दिन अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण दिन उथल-पुथल में बीतेगा। स्वजनों के किसी मेंबर के व्यवहार और जिद के कारण परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज दोपहर के बाद अचानक फायदें का संयोग बनेगा। सुख सुविधा के साधनों की चाहत बढ़ेगी जिससे आपका धन भी आज अधिक खर्च होगा। आज सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम है तो उसके बनने की संभावना रहेगी।
मकर राशि
इस राशि वालों के लिए आज का कोई अच्छी डील मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आज आपको खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सुख मिल सकता है। वैसे आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करें, आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। धर्म कर्म के काम में आज भाग ले सकते हैं। महिलाओं को आज मायके से लाभ और अच्छी खबर मिलेगी।
कुंभ
इस राशि के लिए सितारे बताते हें कि आज आपका दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। अचानक किसी जरूरी काम के आने से पहले की स्कीम को बीच में छोड़ना पड़ेगा लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा और फायदा से मन प्रसन्न होगा। शाम का वक्तआज आप का आनंद में बीतेगा। दोस्तों और परिवार के साथ आप मनोरंजक पल बिता पाएंगे। आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। मनपसंद खाने का आनंद लेगे। बीमार चल रहे जातकों की स्वास्थ्य में आज सुधार दिखेगा।
मीन
इस राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप आज परोपकार की भावना से प्रेरित रहेंगे और जरूरतमंदों की मदद करेगे। आर्थिक मामलों में लेकिन आपको आज जोखिम लेने से बचना होगा। अच्छी बात यह रहेगी कि आज आपको कठिन लगने वाले कार्य को भी आसानी से पूरा कर लेंगे।