राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

mahendra india news, new delhi
आज शनिवार के दिन कई राशि वालों की किश्मत चमकने वाली है। यानि कई राशि वालों को बड़ा फायदा होने वाला है। दैनिक राशिफल में प्रतिदिन होने वाली बिजनेस, लेन-देन, जॉब, स्वजन, दोस्तों के साथ संबंध को लेकर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जानिए 22 जून आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
इस राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अटके हुए कार्यों में कामयाबी अर्जित होगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपसी मतभेद दूर होकर सकारात्मकता महसूस करेंगे।
वृषभ राशि
इस वृषभ राशि के जातक आज सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मौसमी बीमारी आपको डॉक्टर के पास जाने के लिए मजबूर कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम में रुकावट पैसा कर सकता है। साथी से झगड़ा हो सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों का दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। थकावट महसूस करेंगे। व्यवसाय में परिवर्तन करना उचित नहीं रहेगा। रिलेशनशिप में माशूका से धोका मिल सकता है।
कर्क राशि
किसी बड़े कार्यक्रम में जाने का मौका मिल सकता है। जहां आपको बड़ा सम्मान और प्यार मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रकार के विवाद में ना पड़ें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों का अच्छा रहेगा। कोई सुखद खबर प्राप्त होगी। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी बड़ी परेशानी से राहत मिलेगी और मतभेद दूर होंगे।
कन्या राशि
इस राशि के जातक आज संभल कर रहें। कोई भी काम करने से पहले अच्छे से विचार करें। किसी के भी बातों में न आए। साथी का स्वास्थ्य बिगड़ने से मन अशांत रहेगा।
तुला राशि
आज नया वाहन खरीदने का मन बन सरता है। साथ में संपत्ति में निवेश करने में सफलता मिलेगी। किसी को पैसा उधार ना दें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। प्रियतम के साथ शाम को घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन राहत लेकर आएगा। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा।
धनु राशि
इस राशि के जातक आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उलझा रहेगा। किसी विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट होगी। अपने लव पार्टनर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ राशि
किसी पुराने विवाद में उलझ सकते हैं। किस कारण कानूनी शिंकजे का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।
मीन राशि
व्यापार में लाभ का योग हैं। आज कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक स्रोत के नए दरवाजे खुलेंगे। परिवार के साथ छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है।