अगर आप हैं आर्थिक तंगी से हैं दुखी...चाणक्य नीति की ये 3 बातें याद रखेंं, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन

mahendra india news, new delhi
आचार्य चाणक्य की नीति जग जाहिर है, उनकी नीतियों पर चलकर अपनी तकदीर बदल सकते हैं। इसके लिए बस उनकी बातों को अपनाना जरूरी है। आपको बता दें कि आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। ये एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार होने के साथ ही अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ भी थे।
हमेशा अपनी इन बातों को सबसे रखें गुप्त, नहीं तो आपको चखना पड़ सकता है असफलता का स्वाद
आचार्य चाणक्य की नीति पुस्तक में मनुष्य के जिंदगी के कई पहलुओं को गहराई से सांझा किया है। राजनीति, युद्ध एवं लोगों के साथ बराबरी बनाकर रखने के लिए मार्गदर्शन किया है।
आपको बता दें कि मानव कल्याण के लिए उन्होंने एक चाणक्य नीति की रचना की, उन्होंने नीति शास्त्र में मनुष्य की जिंदगी के कई पहलू को गहराई से सांझा किया है। यक्ति के अंदर कुछ ऐसे गुण होते हैं जो उसे हमेशा सफल बनाते हैं. ऐसे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती है।
हमेशा अन्न का सम्मान जरूर करें
आचार्य चाणक्य के मुताबिक जिस घर में अन्न का सम्मान होता है, उस आवास में कभी किसी वस्तु की कमी नहीं होती है। इसी के साथ ही उस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से भंडार सदैव भरे रहते हैं, लेकिन जिन घरों में अन्न का अपमान किया जाता है या अन्न की बर्बादी की होती है। उस घर में कभी भी मां लक्ष्मी एव अन्नपूर्णाका वास नहीं होता।
हमेशा करें ज्ञानी का सम्मान करें
आचार्य चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को सदैव ब्राह्मण एवं ज्ञानी व्यक्तिकी संगति करनी चाहिए, उनका भली-भांति सम्मान भी करें। जिस घरों में ब्राह्मण या ज्ञानी व्यक्ति का सम्मान होता है। उस घर में धन की देवी माता मां लक्ष्मी स्वयं पधारती हैं. ज्ञानी लोग सही राह पर चलने के लिए आपको प्रेरित करते हैं. वही मूर्खों के कारण आप कई समस्याओं से घिर सकते हैं, इसलिए ज्ञानी व्यक्ति का सम्मान करें।
हमेशा पति पत्नी एक दूसरे का सम्मान करें
जिस घर में पति-पत्नी प्रेम पूर्वक रहते हैं एवं एक दूसरे का सम्मान होता हैं, उस घर में सदैव शांति का वातावरण बना रहता है, इसी के साथ ही मां लक्ष्मी स्वयं वहां पधारती हैं, लेकिन जिस घर में एक दूसरे का सम्मान नहीं होता है, हर समय बात-बात पर झगड़ा करना, बहस करना इन कारण से घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए घर में सदैव शांति का वातावरण रखना चाहिए एवं पति-पत्नी को एक दूसरे का सम्मान करें।